Haryana Halchal, Hisar News – हरियाणा सरकार अपने कई बड़े शहरों में जाम की समस्या से निजात के लिए कई तरह के अहम फैसले ले रही है. इसी तर्ज पर Hisar जिलें के भरी यातायात के लिए अलग स्लिप रोड बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है.Hisar जिलें में स्लिप रोड बनाने के लिए 12.41 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है. इसके बाद अब सबंधित अधिकारी इन कार्यों का टेंडर लगाने के लिए तकनीकी जरूरी मंजूरी लेंगे. सरकार मुताबिक इससे शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगा.
- र्जिले में स्लिप रोड बनाने के लिए इतनी राशि हुई मंजूर
- Hisar में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए ये रहेगी आगामी प्रक्रिया
- Hisar में इन अन्य योजनाओं से भी कम होगा जाम
- Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान! JDU-BJP और चिराग इतनी सीटों पर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
- Haryana Stamp Duty Free: मानसून सत्र में सीएम का बड़ा तोहफा, 100 गज तक हरियाणा बना स्टांप ड्यूटी फ्री राज्य
- NHAI के 1000 करोड़ बाढ़ में बहे, मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे 6 जगह से ध्वस्त
राज्य के Hisar शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए प्रदेश की नायब सैनी सरकार की तरफ से एक समिति गठित की गई है. इस समिति की बैठकों में चर्चा के बाद लोक निर्माण विभाग ने लघु अवधि की योजनाओं का पुरे विवरण सहित लेखा तैयार किया था. इसके तहत Hisar में कुछ ऐसे स्थान चिह्नित किए गए थे जहां स्लिप रोड का निर्माण करवाने के प्रस्ताव को इस बैठक में हरी झंडी दी गई थी.
र्जिले में स्लिप रोड बनाने के लिए इतनी राशि हुई मंजूर
जगह- राशि मंजूर
राजगढ़ रोड नाके के पास बालसमंद नहर पर बनने वाली स्लिप रोड की लागत 509.21 लाख रुपये.
राजगढ़ रोड नाके पर पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल की तरफ बनने वाली स्लिप रोड की लागत 385.81 लाख रुपये.
जीजेयू युनिवेर्सिटी के पास ऑटो मार्केट टी जंक्शन पर बनने वाली स्लिप रोड की लागत174.30 लाख रुपये.
डाबड़ा चौक जंक्शन लागत 94.78 लाख रुपये.
क्लॉथ मार्केट के नजदीक लागत 76.93 लाख रुपये.
इन सभी जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण बीएंडआर को भी करना है. मगर समस्या ये है कि यहां जमीन अन्य विभागों की है तो रोड बनाने के लिए पहले उनसे मंजूरी लेनी भी जरूरी भी होगी. फिलहाल बीएंडआर को डाबड़ा चौक पर आरओबी की सेक्टर 13 की तरफ वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने के लिए एचएसवीपी की मंजूरी भी मिल गई है. और समिति मुताबिक यहां सर्विस रोड का चौड़ा करने के लिए ग्रीन बेल्ट की जगह का इस्तेमाल भी किया जाएगा.
राजगढ़ रोड नाके पर पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल की तरफ स्लिप रोड बनाने के लिए विभाग ने सहमति दे दी है और बालसमंद नहर के ऊपर से सर्विस रोड निर्माण के लिए अभी अनुमति का अभी तक इंतजार है. जीजेयू के पास ऑटो मार्केट टी प्वाइंट के लिए भी नगर निगम की सहमति भी अभी नहीं मिली है. अभी निगम का कहना है कि उन्हें अनुमति देने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास करवाना होगा. इसके अलावा क्लॉथ मार्केट के पास तुलसी चौक के लिए भी हेल्थ विभाग व निगम ने स्लिप रोड अनुमति नहीं दी है.
Hisar में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए ये रहेगी आगामी प्रक्रिया
अब बीएंडआर इन सभी कार्यों के लिए आने वाली लागत के लिए डिटेल एस्टीमेट तैयार करेगा. इसमें रोड बनाने में आने वाले पेड़ काटने का बिजली के खंभे शिफ्ट करने आदि पब्लिक यूटीलिटी का हर खर्च भी शामिल किया जाएगा. पूरी इस डिटेल एस्टीमेट को मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर या इंजीनियर इन चीफ के पास आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा. वहां से मंजूरी मिलने के बाद सबंधित अधिकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे.
Hisar में इन अन्य योजनाओं से भी कम होगा जाम
Hisar जिलें कीं इन 5 जगहों के अलावा टाउन पार्क के पास और सुशीला भवन के पास भी इसी तर्ज पर स्लिप रोड का निर्माण किया जाना अभी तक प्रस्तावित है.Hisar नगर निगम विभाग की तरफ से इन जगहों पर काम शुरू भी हो गया है. इसके अलावा योजना के तहत पहले चरण में लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक रोड को सिक्सलेन तक चौड़ा भी किया जाना है.
इसके लिए अभी हाल ही में अधिकारियों ने लगभग 22 करोड़ रुपये राशी की मंजूरी मांगी है. साथ ही जिन विभागों की जमीन इस रोड में आ रही है, उनसे भी NOC मांगी गई है. वहीं इसी योजना के दूसरे चरण में सिरसा चुंगी से तुलसी चौक तक भी जिलें के रोड को सिक्स लेन करने की योजना तैयार की गई है. इसके लिए मौके पर पैमाइश भी पूरी करवा दी गई है. लोक निर्माण समेत अन्य संबंधित विभागों को इन सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं.ताकि आमजन को इस समस्या से निजात दिलाई जा सकें.




