Haryana Halchal News, Lado Laxmi Yojana: हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के साथ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फेंस की और इसके माधयम सीएम सैनी ने बड़ी घोषणा की कि हरियाणा प्रदेश की महिलाओं को Lado Laxmi Yojana का लाभ 25 सितंबर से मिलेगा।
- 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा Lado Laxmi Yojana योजना का लाभ
- Lado Laxmi Yojana के तहत परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं
- Lado Laxmi Yojana के पहले चरण में लगभग 20 लाख हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ-
- Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान! JDU-BJP और चिराग इतनी सीटों पर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
- Haryana Stamp Duty Free: मानसून सत्र में सीएम का बड़ा तोहफा, 100 गज तक हरियाणा बना स्टांप ड्यूटी फ्री राज्य
- NHAI के 1000 करोड़ बाढ़ में बहे, मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे 6 जगह से ध्वस्त
आज हरियाणा सरकार की इस कैबिनेट बैठक में हरियाणा प्रदेश 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए “Lado Laxmi Yojana” को लागू करने का ऐलान किया गया। और पुरे हरियाणा में इस योजना की शुरूवातपंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से लागू होगा।
23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा Lado Laxmi Yojana योजना का लाभ
Lado Laxmi Yojana योजना के लिए पात्र महिलाओं को हर महीने पुरे 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता हरियाणा सरकार द्वारा की जाएगी। आगामी 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। और बता दे कि इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
Lado Laxmi Yojana के पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो। Lado Laxmi Yojana में आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी जल्दी शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में बीते 15 साल से स्थाई निवासी होने चाहिए।
Lado Laxmi Yojana के तहत परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं
प्रदेश में एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। जैसे यदि किसी परिवार में 3 महिलाएं रह रही हैं, तो उन तीनों महिलाओं को सरकार की Lado Laxmi Yojana का लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं, जिनमें आवेदिका अगर पहले से ही ज्यादा राशि की पेंशन का लाभ भी मिल रहा हो, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ बिलकुल नहीं मिलेगा। जैसे कि हरियाणा सरकार द्वारा स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं), सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से पेंशन दी रही है।
Lado Laxmi Yojana के पहले चरण में लगभग 20 लाख हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ-
बता दे कि इन महिलाओं को इस योजना का अतिरिक्त लाभ भी राज्य में मिलेगा। जैसे कि जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी. जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए भी पात्र हो जाएगी। पहले चरण में इस योजना का लाभ करीब 19-20 लाख महिलाओं को सीधा मिलेगा। आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हम न केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे, साथ में सरकार एक ऐप भी लॉन्च करेगी.




