Bihar Election NDA: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार राज्य की राजनीती में हलचल साफ़ दिखाई दे रही है. इंडिया गंठबंधन सभी बड़े नेताओं के साथ बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे है. तो अब केंद्र का सताधारी खेमा NDA भी अपने साथी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है।
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गये थे. जिस समय इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहें थे. पर अब NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला Bihar Election 2025 को लेकर तय हो गया है।
इस सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत JDU के हिस्से में 102 सीटें, BJP के खाते में 101 सीटें आई हैं। वही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के पास 20, उपेंद्र कुशवाहा की रालोम को 10 सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी हम सेक्युलर के हिस्से 10 सीटें आई हैं। हालांकि, इनमें कौन सी पार्टी बिहार में कहां से चुनाव लड़ेगी। इस पर फ़िलहाल फैसला नहीं हुआ है। वही सूत्रों से जुडी जानकारी मुताबिक NDA के नेता जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान भी कर सकते हैं।
2020 Bihar Election में BJP ने 110 और JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ें थे
वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव 2020 Bihar Election में बीजेपी कमान वाली एनडीए में BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से उनको 74 पर जीत मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU ने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 43 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, JDU ने 16, लोजपा रामविलास ने 5 और मांझी व कुशवाहा ने 1-1 सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत चुनाव लड़ा। राजनितिक जानकारों मुताबिक शुरुआत से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि BJP से अधिक सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Election 2025 लड़ेगी।
बीते मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की थी सीएम नीतीश कुमार मुलाकात
बीते मंगलवार यानी 26 अगस्त को बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात बिहार राज्य के सीएम नीतीश कुमार से हुई थी। इस दौरान उनके साथ बिहार BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। दरअसल, माना जाता है कि धर्मेंद्र प्रधान BJP में कई तरह की संकटमोचक की भूमिका अदा करते हैं। BJP संग सहयोगी दलों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाते हैं। इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने Iदो विश्वासपात्रों ललन सिंह और संजय झा को लेकर आगामी रणनीति के लिए राजधानी दिल्ली रवाना हुए थे।

