Rajasthan SI Recruitment Exam: देश के राजस्थान राज्य में बहुचर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 गडबड़ी को लेकर अब हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. और इस भर्ती को अब रद्द कर दिया गया है. इस भर्ती के रद्द होने से राज्य सरकार को झटका लगा है. जानकारी के लिए बता दे कि यह भर्ती साल 2021 में कुल 859 पदों पर सब इंस्पेक्टर के लिए आयोजित हुई थी. पर इसमें पेपर लीक सहित कई बड़ी गड़बडिया सामने आई थी.
- फिर से परीक्षा का आदेश Rajasthan SI Recruitment
- सितंबर 2021 में Rajasthan SI Recruitment भर्ती परीक्षा
- 3.80 लाख अभ्यर्थीयों ने दी थी Rajasthan SI Recruitment परीक्षा
- सरकार और Rajasthan SI Recruitment 2021 अभ्यर्थियों की दलीलें
- कोर्ट के फैसलें का प्रभाव
- Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान! JDU-BJP और चिराग इतनी सीटों पर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
- Haryana Stamp Duty Free: मानसून सत्र में सीएम का बड़ा तोहफा, 100 गज तक हरियाणा बना स्टांप ड्यूटी फ्री राज्य
- NHAI के 1000 करोड़ बाढ़ में बहे, मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे 6 जगह से ध्वस्त
Rajasthan SI Recruitment 2021 की परीक्षा के बाद सेलेक्ट हुए 54 ट्रेनिंग थानेदारों को भी प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. आंकड़ो से मिली जानकारी मुताबिक इस मामले में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के दो सदस्यों समेत अब तक 122 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं.
फिर से परीक्षा का आदेश Rajasthan SI Recruitment
Rajasthan SI Recruitment मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने पूरी की. और मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत में 14 अगस्त को अपना जजमेंट रिजर्व रख लिया था.
जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने कहा है कि कानून व्यवस्था संभालने के लिए गलत तरीके से चयनित हुए अयोग्य लोगों को नौकरी नहीं करने दे सकते. और इसी के साथ जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने जुलाई महीने में निकली भर्ती में यह सभी पद जोड़कर फिर से परीक्षा करने का आदेश भी सरकार को दिया है.
सितंबर 2021 में Rajasthan SI Recruitment भर्ती परीक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि RPSC ने सब इंसपेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 859 पदों के लिए सितंबर 2021 में पेपर लिया था. इस पेपर को 13 से 15 सितंबर 2021 को राजस्थान में आयोजित की गई थी. यह पेपर लीक हसनपुरा में शांति नगर स्थित रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल से हुआ था. और Rajasthan SI Recruitment पेपर लीक मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और एग्जाम सेंटर के अधीक्षक राजेश खंडेलवाल की मुख्य भूमिका भी सामने आई थी.
3.80 लाख अभ्यर्थीयों ने दी थी Rajasthan SI Recruitment परीक्षा
Rajasthan SI Recruitment परीक्षा 2021 में 7.97 लाख लोगों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 3 लाख 80 हजार विद्याथी पेपर में शामिल हुए. सितंबर में हुए इस एग्जाम का परिणाम 24 दिसंबर 2021 को जारी हुआ था. Rajasthan SI Recruitment रिजल्ट में कुल 20359 कैंडिडेट पास हुए जिनका फिजिकल टेस्ट भी लिया गया. फरवरी 2022 में फिजिकल टेस्ट का परिणाम अप्रैल 2022 में जारी हुआ थे. फाइनली 3291 अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. मई 2023 तक इंटरव्यू चले और फिर जून 2023 में इसका परिणाम घोषित किया गया था. और अब कोर्ट ने भर्ती को रद्द कर दिया है.
सरकार और Rajasthan SI Recruitment 2021 अभ्यर्थियों की दलीलें
इस मामले में सुनवाई के दौरान राजस्थान राज्य सरकार ने दलील पेश की थी कि भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ 68 अभ्यर्थियों की मिलीभगत सामने आई है। इन सूची में 54 ट्रेनी एसआई, 6 चयनित उम्मीदवार और 8 फरार आरोपी मुख्यत शामिल थे। राज्य सरकार का कहना था कि पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की बजाय दोषियों पर ही पुलिस और क़ानूनी कार्रवाई हो रही है और जांच एसओजी कर रही है। दूसरी ओर, चयनित अभ्यर्थियों ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने ईमानदारी से परीक्षा भी दी है और कई उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपनी पहले वाली सरकारी नौकरी तक भी छोड़ी है। पूरी भर्ती रद्द करना हजारों योग्य उम्मीदवारों के भविष्य पर कड़ा प्रहार होगा।
कोर्ट के फैसलें का प्रभाव
हाईकोर्ट की इस बैंच ने सभी तर्कों पर विचार करने के बाद भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया। अदालत का मानना है कि चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोपरि है और यदि उसमें कोई कमी है, तो पूरी भर्ती को जारी रखना किसी भी तरह से उचित नहीं है।
दूसरी और इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल एकदम छा गए हैं। हालांकि, न्यायालय ने साफ़ शब्दों में संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार नई भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से भी शुरू कर सकती है। और यह निर्णय न केवल इस भर्ती के लिए, बल्कि आने वाली राज्य की सरकारी परीक्षाओं की विश्वसनीयता के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।




