Punjab Flood ATOR N1200:देश के कई राज्यों में मानसून आसमान से आफ़त बनकर बरसा है. जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है. पंजाब प्रांत में रावी नदी अपने रोद्र रूप पर है. जिसके चलते अमृतसर जिलें के अजनाला विधानसभा इलाकें में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर बन गई है. खबर लिखें जानें तक रावी नदी के उफान खा रहे पानी ने गग्गोमल गांव समेत 30 से अधिक गावों पूरी तरह आगोश में ले लिए हैं और गाँव के लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गये हैं.
- क्या है ये ATOR N1200?
- जानें कैसे काम करता है ATOR N1200
- कंपनी के निदेशक मेरे मित्र, उन्होंने दिया अटोर: बाजवा
- Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार इस दिन भेजेगी महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
- Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती की आखिरकार क्यों रद्द हो गई परीक्षा, जानें मामला
- Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान! JDU-BJP और चिराग इतनी सीटों पर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में लगी हुई है. इसी बीच पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा बीते बुधवार सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी बीच उनका वाहन लोगों की उत्सुकता का बड़ा कारण बन गया। और इसका वीडियों भी सोशल मिडिया पर वायरल हो गया.
ऐसे में सोशल मिडिया में वायरल होने के बाद में पता चला कि यह भारतीय सेना से लिए विशेष रूप से बनाया गया ‘ATOR N1200’ है जो NDRF की टीम पंजाब में आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए उपयोग कर रही है।ATOR N1200 पंजाब के बाढ़ ग्रस्त अजनाला, सुल्तानपुर लोधी व अन्य इलाकों में लेागों के लिए जीवनरक्षक बना हुआ है।
VIDEO | Punjab: Indian Army deploys ATOR N1200 in flood-hit areas of Ajnala. The rescue and relief operations are underway.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/3hROo5qTum
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2025
ATOR N1200 को बनाने वाली कंपनी JSW Group Geco Motors ने बताया कि अमृतसर व सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऐसे 4 वाहन भेजे गए हैं। और ये पूरी तरह से बाढ़ में मानवीय सहायता के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। जानकारी के लिए बता दे कि यह एक तरह की नाव भी है और वाहन भी।
क्या है ये ATOR N1200?
ATOR N1200 एक ऑल-टेरेन गाड़ी है जिसे हाल ही में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल किया गया है. ATOR N1200 को जंगलों, दलदलों, रेगिस्तानों, नदियों और बर्फ के मैदानों जैसे कठिन भू-भागों में बिना परेशानी मदद के लिए विकसित किया गया है. यह वाहन बिना किसी रुकावट के जमीन और पानी दोनों पर चल सकता है, जिससे यह सिक्किम जैसे उच्च-ऊंचाई वाले और चरम मौसम वाले क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त है.
ATOR N1200 वाहन डोकोल उच्च-शक्ति वाले स्टील के खास फ्रेम से बना है, जो इसे किसी भी तरह की परिस्थितियों में भी लचीलापन प्रदान करता है. इसकी बॉडी को जिंक-कोटेड रखा गया है जो कंपनी के मुताबिक 30 वर्षों तक की सेवा जीवन प्रदान करती है.
ATOR N1200 की एक खास बात इसके विशाल कम दवाब वाले पहिए हैं. ये पहिए पानी में तैरने वाले उपकरणों की तरह भी काम करते हैं, .
ATOR N1200 का डिज़ाइन वाहन को नदियों, दलदलों और यहां तक कि एक मीटर मोटी टूटी हुई बर्फ को भी पार करने में सक्षम बनाता है. ये टायर टीलों, चट्टानी इलाकों और बर्फ पर भी किसी भी स्थिति में यात्रा करना संभव बनाते हैं.
जानें कैसे काम करता है ATOR N1200
ATOR N1200 वाहन की वहन क्षमता बहुत अधिक है. यह 1,200 किलोग्राम तक का पेलोड भी अपने साथ ले जा सकता है और इसमें चालक सहित नौ लोग बैठ सकते हैं. यह 2,350 किलोग्राम तक के उपकरण भी अपने साथ खींच सकता है, जिससे यह रसद और सैन्य आवागमन दोनों के लिए बेहद उपयुक्त है.
ATOR N1200 एक 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर डीजल चालित इंजन के साथ बनाया गया है जो 55 बीएचपी और 190 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल भी किया गया है. यह जमीन पर, यह करीब 40 किमी/घंटा की गति से चल सकता है, वही पानी में यह लगभग 6 किमी/घंटा की गति से चलता है. ATOR N1200 232 लीटर की ईंधन क्षमता के साथ यह बिना ईंधन भरे लगभग 61 घंटे तक चल सकता है.
JSW Group Geco Motors ने ATOR N1200 को -40°C से +45°C तक के तापमान में काम करने के लिए बनाया गया है. यह कोहरे, भारी बारिश, बर्फीले तूफ़ान और तूफ़ान के दौरान भी काम करना जारी रख सकता है, जिससे यह बाढ़ प्रभावित मैदानों और उच्च-ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों, दोनों में तैनाती के लिए उपयोगी है.
कंपनी के निदेशक मेरे मित्र, उन्होंने दिया अटोर: बाजवा
पंजाब के कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा से मिडिया ने पूछा कि अटोर वाहन तो भारतीय सेना का उपयोग करती है, तो आप इसे कैसे लेकर पंजाब में घूम रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि इसे बनाने वाली JSW Group Geco Motors के निदेशक जसकीरत नागरा मेरे मित्र हैं। मैंने उनसे आग्रह कर यह ATOR N1200 बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के लिए लिया है।




