Haryana monsoon update: हरियाणा का मौसम एक बार फिर से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। राज्य के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने मिली-जुली खबर दी है। एक तरफ जहां अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर जिलों में धूप और साफ मौसम रहने का अनुमान है, वहीं 16 सितंबर के बाद मानसून एक बार फिर से सक्रिय होकर पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बना रहा है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ और हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने जारी की है।
हरियाणा में आज का मौसम हाल
ताजा अपडेट मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए है। इनमें से चार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी 14 जिलों में आज का मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
राज्य के हिसार जिले में बीते 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना के चलते तापमान में हल्की गिरावट के आसार है। हरियाणा में रात का तापमान भी सामान्य सीमा में बना हुआ है।
16 सितंबर तक रहेगा साफ मौसम का दौर
आज 15 और कल 16 सितंबर तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। आज 15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं, 16 सितंबर को भी सिर्फ इन्हीं तीन जिलों में कहीं-कहीं छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के बाकी सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
17 सितंबर को होगी जोरदार बारिश, मानसून की वापसी
मानसून को लेकर हरियाणा के मौसम का सबसे दिलचस्प मोड़ 17 सितंबर को आएगा, जब मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ जाने के आसार। इस दिन पंचकूला और यमुनानगर जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल समेत कुल 11 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। इस बारिश से उत्तरी हरियाणा में मानसून की बारिश के सालाना आंकड़े में भी इजाफा होगा।
हालांकि मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन 17 सितंबर को होने वाली संभावित तेज बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप इन जिलों में रहते हैं या यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
कुल मिलाकर, हरियाणा का मौसम अगले कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक बारिश का दौर फिर से लौट आएगा। इसलिए, अपने छतरी को दूर न रखें, क्योंकि मानसून ने अभी विदाई नहीं ली है।



