Masoom Sharma New Song- तकनीक के युग में हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। हरियाणा के मशहूर सिंगर मासूम शर्मा अब मायानगरी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक उन्हें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली एक फिल्म ‘तुलसी कुमारी’ के टाइटल ट्रैक में पनवाड़ी गाना गाने का मौका मिला है। और यह हरियाणवी जैसे लोक संगीत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
क्या है खास मासूम शर्मा के इस गाने में?.
मासूम शर्मा से मिली जानकारी मुताबिक यह गाना एक अनोखा फोक-मिक्स ट्रैक है, जो देश की अलग-अलग तीन संगीत शैलियों को एक साथ लाता है। मासूम शर्मा ने इसमें हरियाणवी अपनापन भरा है, जबकि भोजपुरी की बात करें तो इसकी जिम्मेदारी ख्याति प्राप्त गायक खेसारी लाल यादव पर है। और इस गाने में रैप का तड़का लगाया है मशहूर रैपर शिवाजी सुरतिया उर्फ शिवाजी ने। इस तरह से तीनों कलाकारों ने मिलकर एक ऐसा ट्रैक तैयार किया है जो पारंपरिक और आधुनिक संगीत का बेहतरीन मेल है।
मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर मासूम का खुशी का इजहार.
मासूम शर्मा ने इस उपलब्धि की खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने गाने का मुखड़ा भी सुनाया, जिसकी पंक्तियाँ ‘पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है तुम्हारे सजन की कोठरी’ काफी चर्चा में हैं। मासूम ने बताया कि उन्हें इस गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम के निर्देशन में गाने का अवसर मिला, जो एक गायक के लिए सपने के सच होने जैसा है।
View this post on Instagram
हरियाणवी संगीत के लिए मील का पत्थर.
अगर देखा जाए तो मासूम शर्मा का यह कदम न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि पूरे हरियाणवी संगीत उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक पल है। इससे हरियाणवी लोकसंगीत को देश में राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। यह हरियाणवी कलाकारों के लिए नए दरवाजे खोल सकता है और regional music को mainstream Bollywood में लाने में मददगार साबित हो सकता है।
हरियाणवी संगीत को लेकर भविष्य की संभावनाएं.
मासूम शर्मा की इस सफलता से हरियाणवी संगीत को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद भी जानकारों मुताबिक है। industry experts का मानना है कि इससे अन्य regional कलाकारों को भी बॉलीवुड में opportunities भी मिल सकती हैं। बता दे कि फिल्म ‘तुलसी कुमारी’ का यह गाना 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है, और संगीत प्रेमियों को इस अनोखे collaboration का बेसब्री से इंतजार भी है। इस तरह मासूम शर्मा की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे हरियाणवी संगीत समुदाय के लिए बड़े गर्व की बात है और हरियाणवी हर talent को बड़े पंख देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



