Haryana Halchal News Desk- हरियाणा की बीजेपी की डबल इंजन नायब सैनी सरकार ने युवाओं और महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने हरियाणा की राशन वितरण व्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य में 6000 नए राशन डिपो खोलने का फैसला किया है, जिसमें से महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने की योजना के तहत 2000 डिपो विशेष रूप से उनके लिए आरक्षित रहेंगे। सरकार के मुताबिक यह कदम न केवल बेरोजगारी दूर करने में मददगार साबित होगा, बल्कि आज के समय में जरूरी महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
योजना को हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली हरी झंडी
हरियाणा के फूड एंड सप्लाई विभाग ने इस प्रस्ताव का पूरा लेखा तैयार कर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। सबधित विभाग के मंत्री राजेश नागर के अनुसार, इस सप्ताह ही इस योजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर विभागीय बैठक भी जल्द बुलाई जाएगी, जिसमें अधिकारियों के साथ योजना के लिए जमीनी स्तर की रणनीति तय की जाएगी। सरकारी मंजूरी मिलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
new ration depots to open in haryana में आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
सरकार द्वारा इस योजना के लिए इच्छुक आवेदकों के लिए कुछ मानदंड तय किए गए हैं:
– आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
– आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।
– आवेदक के पास डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
– न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
– कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी जरूरी है।
महिलाओं को प्राथमिकता देने का ऐलान
इस Ration Depot योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का फैसला किया गया है। नए राशन डिपो आवंटित करने में पहले महिला आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ेगी।
new ration depots to open in haryana के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आपको बता दे कि सरकार द्वारा new ration depots योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है:
1. सबसे पहले सरकारी अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर लॉग-इन करें
2. यहाँ पर “सेवा के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें
3. “नई उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस” का चयन करें
4. सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
5. सबसे लास्ट में आवेदन जमा कर दें
हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
new ration depots योजना हरियाणा के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। राज्य सरकार का यह कदम न केवंकेवल रोजगार सृजन में मददगार साबित होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली को भी मजबूत करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
new ration depots के लिए इच्छुक युवाओं और महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही तुरंत आवेदन करें। इस योजना का लाभ उठाकर वे न केवल स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं, बल्कि समाज की भलाई में भी अहम योगदान दे सकते हैं। हरियाणा सरकार की यह पहल भविष्य में राज्य के युवाओं के लिए एक वरदान साबित होने वाली है।



