GST 2.0 News,नई दिल्ली: भारत में जल्द ही केंद्र सरकार GST 2.0 लागू करने जा रही है और इसका सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ने वाला है। कई तरह के दुपहिया और अन्य यातायात वाहनों के दाम कम हो जायँगे. GST 2.0 की इस नई व्यवस्था के तहत अब कार और बाइक शोरूम्स पर ख़ास पोस्टर लगाना जरूरी होगा, जिन पर साफ़ साफ GST 2.0 नई कीमतों और पुरानी Gst के रेटो की तुलना दिखाई जाएगी। पर इस फैसले में सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इन सभी पोस्टरों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो भी अनिवार्य रूप से लगाना होगा।
क्या है नई GST 2.0 व्यवस्था?.
भारत में 22 सितंबर से लागू हो रही नई टैक्स व्यवस्था GST 2.0 की नई दरों के तहत अब वाहनों के लिए देश में केवल दो GST टैक्स स्लैब रखे गए हैं – 18% और 40%। जिसमें छोटी कारों (पेट्रोल/CNG इंजन 1200cc तक और डीजल 1500cc तक, जिनकी कुल लंबाई 4 मीटर से कम) पर अब सिर्फ 18% GST लगेगा, जबकि पहले इन पर 28% GST के साथ अतिरिक्त 13% सेस भी लगता था, जिससे कुल टैक्स 2931% तक हो जाता था।
वहीं बड़ी और मिड-साइज कारों व SUVs (1500cc से ऊपर इंजन, 4 मीटर से लंबी) पर अब सीधे 40% GST लगेगा। पहले इन पर 28% GST के साथ 15% सेस लगता था, जिससे कुल टैक्स 43% तक हो जाता था। इस तरह इस कैटेगरी में भी GST 2.0 से 51% टैक्स की कमी आई है।
GST 2.0 का दोपहिया वाहनों पर असर.
मोदी सरकार की नई GST व्यवस्था का सबसे बड़ा असर दोपहिया वाहनों पर पड़ा है। GST 2.0 में 350cc तक की बाइक्स और सभी स्कूटरों पर अब केवल 18% GST अब लगेगा, जबकि पहले इन पर करीब 31% टैक्स (28% GST + 3% सेस) खरीदने वाले को देना पड़ता था। जानकारी के लिए बता दे कि 350cc से ऊपर की बाइक्स पर टैक्स बढ़कर 40% तक हो गया है, जबकि पहले इन पर लगभग 31% टैक्स ही लगता था।
ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम्स पर लगेंगे विशेष पोस्टर.
भारत के भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने हाल ही में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के जरिये सभी देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने सभी डीलरशिप पर GST 2.0 के विशेष पोस्टर लगाएं। इन पोस्टरों पर GST में हुए बदलाव के बाद की पुरानी और नई कीमतों की तुलना दिखाना भी जरूरी होगा।
GST 2.0 के पोस्टर में प्रधानमंत्री की फोटो भी अनिवार्य.
भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) के निर्देशों के मुताबिक, इन पोस्टरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी जरूरी रूप से लगानी होगी। इस नए आदेश के बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियों के अधिकारी अब पोस्टर तैयार करवा रहे हैं और मंजूरी के लिए उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय (MHI)को भेज रहे हैं।
GST 2.0 उपभोक्ताओं को फायदा.
मोदी सरकार के मुताबिक देश में इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होने की उम्मीद है। छोटी कारों और दोपहिया वाहनों पर टैक्स कम होने से ये वाहन अब पहले से सस्ते भी होंगे, जबकि बड़ी कारों और प्रीमियम बाइक्स पर टैक्स बढ़ने के बावजूद कुल मिलाकर टैक्स का बोझ उपभोग्ता पर कम हुआ है।
देश के ऑटोमोबाइल उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को टैक्स में हुए बदलावों से अवगत कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम जरुर है। GST 2.0 के पोस्टरों पर अंकित नई व्यवस्था से ग्राहकों को वाहनों की वास्तविक कीमतों का पता चल सकेगा और उन्हें टैक्स में हुई कमी का सीधा लाभ मिल सकेगा।



