Haryana crime News- हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर जिलें के थाना प्रतापनगर क्षेत्र में एक हनी ट्रैप मामले में हरियाणा की एक दंपती ने व्यापारी को नशीलें पदार्थ खिला कर उससे सबंध बनाये और इसका एक वीडियों भी बना लिया. इसी वीडियों के आधार पर व्यापारी से 30 लाख रुपये ब्लैकमेल कर के हड़प लिए और उसके बाद भी लालच कम नहीं हुआ और पैसे की मांग रखी गई. जिससे परेशान हो कर व्यापारी ने पुलिस(Haryana Police) को शिकायत दी। सिकायत के आधार पर हरियाणा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया.
- बेहोशी में वीडियों बना कर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- Haryana Police ने की मामला दर्ज कर जांच शुरू
- ATOR N1200- बाढ़ के बीच इंडियन आर्मी ने उतारा खास पानी में चलने वाला ट्रक, वीडियों वायरल देखें
- Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार इस दिन भेजेगी महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
- Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती की आखिरकार क्यों रद्द हो गई परीक्षा, जानें मामला
हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को दी शिकायत में थाना प्रतापनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह प्रतापनगर कस्बे में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल उपकरणों की दुकान चलाता है। साल दिसंबर 2023 में एक पति-पत्नी उनकी दुकान में आई और काम न होने के बहाने से पति ने अपनी पत्नी को उनकी दुकान में नौकरी दिलाने की इच्छा व्यापारी से जताई।
बेहोशी में वीडियों बना कर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
व्यापारी का नंबर मिलने के बाद नौकरी के सिलसिले में उनकी फोन पर बात होने लगी। व्यापारी ने बताया उसे एक दिन पत्नी ने घर में इनवर्टर ठीक कराने के लिए बुलाया, वहां उसे चाय पीने को दी और उसे पीते ही वह बेसुध हो गया। इस दौरान महिला ने व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और महिला के पति ने छुपके से इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद इसी वीडियों के आधार पर दंपती व्यापारी को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगी।
Haryana Police ने की मामला दर्ज कर जांच शुरू
सबसे पहले दंपती ने 2 लाख रुपये लिए फिर लगातार ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते रहे। दुकान से बिना पैसे दिए सामान भी उठा कर ले गए। व्यापारी ने अपने आरोप में बताया इस ब्लैकमेल के खेल से दोनों 30 लाख रुपये हड़प चुके हैं। इससे ब्लैकमेल परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस (Haryana Police) में शिकायत दी। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने मिडिया से बताया शिकायत के आधार दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी वो भाग गए है और पुलिस द्वारा आरोपी दंपती की तलाश में दबिंश की जा रही है।




