Guru Randhawa song controversy: देश विदेश में हिंदी व पंजाबी गानों के लिए महशूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने गानें को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. हाल ही में गुरु रंधावा स्कूल गर्ल्स पर फिल्माए गाने AZUL GURU RANDHAWA पर जमकर विवाद छिड़ा. सिंगर गुरु रंधावा के इस गाने के वीडियों में स्कूली लड़कियों को दिखाया गया है और गाने में शराब का जिक्र भी है जो लोगों को रास नहीं आ आया। उसके बाद अब उनके नए गाने सिर्रा पर भी लोगों ने विराध जताया है
- GURU RANDHAWA के गाने में इस लाइन पर लुधियाना के शख्स ने जताई आपत्ति
- कोर्ट ने GURU RANDHAWA को जारी किया समन
- TVS Orbiter Electric Scooter: Ola-Ather की उड़ी नींद, भारत में 158 KM तक रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
- Anlon Healthcare IPO GMP: खरीद के अंतिम दिन जमकर पैसा लगा रहे निवेशक, बस इतनी है 1 लॉट की कीमत
- Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने से केदारघाटी में पुल बहा, यातायात ठप्प, मलबे में दबे लोग
इस वीडियों को लेकर लुधियाना कोर्ट ने समन भी जारी कर दिया है. और यह समन समराला, लुधियाना जिले के निवासी राजदीप सिंह मान द्वारा दायर की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है. अपनी शिकायत में, शिकायतकर्ता राजदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गुरु के लेटेस्ट गाने ‘सिर्रा’ के बोल अपमानजनक हैं और ड्रग्स के उपयोग पर जोर देते हैं.
GURU RANDHAWA के गाने में इस लाइन पर लुधियाना के शख्स ने जताई आपत्ति
पंजाब के निवासी राजदीप सिंह ने अपनी शिकायत में गुरु रंधावा के गाने की एक विशेष लाइन पर आपत्ति जताई. गाने में एक लाइन है- ‘ओह जट्टा दे आ काके बलिये… जमेया नू गुरती च मिली अफीम है…’ जिसका हिंदी और सरल अनुवाद है ‘हम जाटों के बेटे हैं. हमें जन्म के समय पहली खुराक में अफीम( एक नशीला पदार्थ) मिली.’
कोर्ट ने GURU RANDHAWA को जारी किया समन
इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील, गुरबीर सिंह ढिल्लों ने गीत के बोल को “अपमानजनक” कहा और गुरु रंधावा के खिलाफ FIR की मांग की. इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार वकील ने कहा, ‘हम रंधावा के खिलाफ FIR की मांग करते हैं. गीत के बोल पंजाब के एक पवित्र सिख परंपरा का अपमान करते हैं. आपको बता दे कि गुरती देने की प्रथा गहरी भावनात्मक और सम्मान और पवित्रता से जुड़ी मानी जाती है. गाना यह दर्शाता है कि जाट परिवारों में नवजातों को अफीम दी जाती है, जो अस्वीकार्य है’.
लुधियाना अदालत ने इस समन में अब Guru Randhawa को ‘व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से’ कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है. और जानकारी के लिए कोर्ट द्वारा यह समन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के तहत जारी किया गया है. Guru Randhawa के अलावा, इस लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने कई बड़ी ऑनलाइन संगीत कारोबार से जुडी कंपनियों जैसे कि एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब, अमेजन म्यूजिक, वार्नर म्यूजिक इंडिया, इंस्टाग्राम, स्पॉटिफाई इंडिया, और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों को भी लपेटे जिस पर ये गाना चलाया जा रहा है .




