Haryana Weather Update- हरियाणा प्रदेश में मानसून अपने अंतिम चरण में आ गया है. फिर भी मौसम सावन माह जैसे झड़ी वाला लगातार बना हुआ है. हरियाणा मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक आगामी 3 दिनों तक तेज बरसात के आसार है. आज मौसम हल्की बारिश के साथ बना रहेगा. पर आगामी दिनों में बारिश का तांडव देखने को मिल सकता हैं.
मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक हरियाणा प्रदेश में इस मानसून सीजन में 26 अगस्त तक औसतन 330.2 MM तक बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 402 MM बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से काफी ज्यादा है. इस मानसून में सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 891.4 MM दर्ज की गई है.
इस मानसून सीजन में सबसे कम बारिश सिरसा में 195.1 MM तक हुई है, हालांकि भिवानी में 241.9 MM तक कैथल में 257.9 MM, जींद में 277 MM बारिश भी आंकड़ो के हिसाब से कम ही है. इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है.
वहीं बीती 26 अगस्त को हरियाणा के करनाल जिले में पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक किया गया है. जो सबसे गर्म रहा. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25 °C बना हुआ है.
आगे कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
28 अगस्त गुरुग्राम यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत व फरीदाबाद में 75 से 100 प्रतिशत इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. दूसरी और अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल पंचकूला में 25 से 50 प्रतिशत इलाको में बारिश के आसार है. जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत इलाकों में बादल बरसने के आसार हैं.
29 अगस्त मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, इन जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है. जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार, भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है.फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत इलाकों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे.
30 अगस्त इस दिन पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों के साथ- साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बन रही है.कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक में रेवाड़ी 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सैनी बताया अब प्रदेश में मात्र इतनी दूरी पर सरकारी कॉलेज खोलेगी सरकार, पढ़ें खबर

