Haryana Halchal News Desk: हरियाणा प्रदेश की विधानसभा में जारी मानसून सत्र में मुख्मंत्री नायब सैनी ने विधायक रघुवीर तेवतिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि राज्य सरकार की नीति हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने की है। इसी नीति के तहत पलवल जिले के जनौली गाँव के आसपास सात सरकारी कॉलेज पहले से ही संचालित हैं।
मुख्मंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खट्टर सरकार ने बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी सोच के साथ एक अद्भुत रोडमैप तैयार किया और हरियाणा प्रदेश में हर 20 किलोमीटर की परिधि में महाविद्यालयों की स्थापना सुनिश्चित की।
CM नायब सैनी ने बताए वर्तमान संस्थान
मुख्मंत्री नायब सैनी ने आगे बताया कि जनौली से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय महाविद्यालय, पलवल में वर्तमान में 560 छात्र और 733 छात्राएं अध्ययनरत है । इस महाविद्यालय की कुल क्षमता 1293 सीटों तक की है । इसके अलावा जलौली से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय, मंडकौला में 339 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है । उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जनौली, जिला पलवल में वर्ष 2015 से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान( डाइट) भी संचालित है
