मशहूर व्हिस्की इंडिया- समय के साथ भारत ने भी कई तरह से अपना लोहा मनवाया है. इसी कड़ी में देश की दो नई व्हिस्कियों ने दुनिया की बड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार जीत हासिल की है. भारत की स्वदेशी देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES)दो खास तरह की मंशा और अदंबरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े अवॉर्ड मिले हैं.
देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES) की जम्मू के पहाड़ों में बनी मंशा को जर्मनी में “इंटरनेशनल व्हिस्की ऑफ द ईयर 2025” का खिताब मिला है. वहीं, अमेरिका के लास वेगास में हुई एक अन्य मशहूर प्रतियोगिता में अदंबरा को “बेस्ट इंडियन सिंगल माल्ट” और “बेस्ट इंडियन व्हिस्की” ख़िताब से नवाजा गया है.
मंशा की खुशबू से विदेशी हुए मदहोश
मंशा देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES)की पहली ऐसी व्हिस्की है जो स्मोकी श्रेणी की , यानी आसन भाषा में जली हुई लकड़ी जैसी खुशबू और स्वाद वाली होती है. इसे विदेशी भाषा इंग्लिश में पीटेड सिंगल माल्ट नाम से जाना जाता जाता है.
देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES) मुताबिक इस में अमरूद, शहद और कैरामेल जैसी मीठी खुशबू भी मिलती है, जो पीने वालों को खूब पसंद आती है. दुनिया भर के मशहूर व्हिस्की जानकार जिम मरे ने देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES) की मंशा को “मॉल्ट लवर्स ड्रीम” यानी मॉल्ट पीने वालों का एक सपना कहा है.
मंशा व्हिस्की ऐसे है सबसे अलग
कंपनी मंशा को जम्मू की पहाड़ियों में बनाया जाता है. पहाड़ियों की ठंडी हवा, साफ पानी और खास पहाड़ियों का मौसम इसकी खुशबू और स्वाद को खास बनाते हैं. इसे लकड़ी के खास ओक के पीपों में कई वर्षो तक रखा जाता है. इससे मंशा में नींबू जैसा हल्का खट्टापन, मीठे मसाले और धुएं की खुशबू अच्छी तरह मिल जाती है. मंशा बाकी भारतीय व्हिस्कियों से बिल्कुल अलग है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. इतना ही नहीं मंशा को ‘ग्रैंड गोल्ड’ का सम्मान भी मिला, जो मात्र 11 शराबों को ही दिया गया
अदंबरा व्हिस्की का रंग खास, स्वाद भी अलग
अदंबरा एक नॉन-पीटेड सिंगल माल्ट है, यानी इसमें जलन या धुएं जैसी महक नहीं होती. और इसे अमेरिका के पुराने बोरबन पीपों में रखा जाता है, जिससे इसका रंग गहरा एम्बर जैसा हो जाता है.
अदंबरा के स्वाद में सूखी खुबानी, शहद और कैरामेल जैसे मीठे लेकिन गहरे फ्लेवर भी कंपनी द्वारा दिया जा रहा हैं. अदंबरा व्हिस्की खास तौर पर उन व्हिस्की पीने वाले लोगों के लिए है जो नरम और संतुलित स्वाद वाली व्हिस्की को पीना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सैनी बताया अब प्रदेश में मात्र इतनी दूरी पर सरकारी कॉलेज खोलेगी सरकार, पढ़ें खबर
इतनी है व्हिस्कीयों की कीमत
आपको बता दे कि अभी मंशा और अदंबरा दोनों सिर्फ दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री दुकानों पर मिल रही हैं. एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री दुकानों पर 750 मिलीलीटर की एक बोतल लगभग ₹9,500 कीमत की है. कंपनी देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES) ने बताया है कि जल्द ही इन व्हिस्कीयों को हरियाणा और गोवा की दुकानों पर भी उपलब्ध करवा दिया जायेगा .
भारतीय व्हिस्की ब्रांड को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान
देखा जाए तो इन दोनों व्हिस्कियों की पैकिंग से लेकर टेस्ट तक हर चीज़ को अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक ही बनाया गया है. इसी वजह से दुनियाभर के एक्सपर्ट्स भी इन्हें अब पसंद कर रहे हैं. भारत में बनी ये अब सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी वाह वाह लुट जा रही है. बता दे कि इससे पहले हिमालय स्पिरिट्स का कॉफी लिकर भी अमेरिका जैसे देश में गोल्ड मेडल जीत चुका है. अमेरिका जैसे देश में स्वाद, दाम और बोतल की डिजाइन को ध्यान में रखकर रेटिंग दी जाती है.
देवंस मॉडर्न ब्रुअरीज (DEVANS MODERN BREWERIES) की मंशा और अदंबरा जैसी व्हिस्कीयों को दुनिया देख रही हैं कि भारतीय उत्पाद और स्वाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कड़ी टक्कर दे सकता है.
यह भी पढ़ें – Bandhan Midcap Fund:1,800 करोड़ रुपये के पार गया इस कंपनी का फंड, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

