IMD Weather:दिल्ली-NCR में बीते दिन सोमवार को हुई रुक-रुककर पुरे दिन हुई बरसात ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. IMD ने आगामी दिनों में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान जारी है. इस अलर्ट को सज्ञान में लेते हुए गुरुग्राम में 2 सितंबर को सभी स्कूलों और दफ्तरों को ऑनलाइन प्रारूप में संचालित करने के आदेश जारी हो गए. वहीं चंडीगढ़ में भी 2 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय शहर प्रशाशन द्वारा लिया गया.
- गुरुग्राम में घरों से संचालित होंगे ऑफिस स्कुल
- IMD अनुसार राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा weather?
- दिल्ली में उफान पर यमुना नदी, लोहा पुल पर बंद होगी आवाजाही
- IMD पूर्वानुमान में नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?
- IMD ने बताया गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?
- पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े
- IMD ने बताया हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की बारिश का असर
हरियाणा की गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को परामर्श जारी करते हुए बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में 100 MM से ज्यादा बरसात दर्ज हुई. अब IMD मौसम विभाग ने दो सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
गुरुग्राम में घरों से संचालित होंगे ऑफिस स्कुल
बारिश के कारण जिलें के सड़को पर जाम और पानी के चलते सभी कॉरपोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को Work from Home करने की अनुमति देने की सलाह जारी की गई है. वही सभी स्कूलों को 2 सितंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया.
IMD अनुसार राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा weather?
IMD ने आज नई दिल्ली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, नई दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पारा अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। तो सलाह दी गई ऐसे में घर से निकलने से पहले बारिश से निपटने का इंतजाम भी जरूर कर लें।
दिल्ली में उफान पर यमुना नदी, लोहा पुल पर बंद होगी आवाजाही
राजधानी दिल्ली में लोहा पुल के पास कल दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते अब यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक, यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण 2 सितंबर को शाम 4 बजे से लोहा पुल पर यातायात और आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
IMD पूर्वानुमान में नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?
नोएडा में भी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, नोएडा में भी आज बारिश होने की संभावना भी बनी है। इस दौरान नोएडा में अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। आज रात में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगे।
व्ही गाजियाबाद में भी आज बारिश के आसार है. और इस दौरान अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पारा रह सकता है। हालांकि यहां रुक-रुककर बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
IMD ने बताया गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD ने गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट भी आमजन हित में जारी किया गया है। आज सुबह मूसलाधार बारिश होगी और काफ़ी बादल भी छाए रहेंगे। अधिकतम 28 डिग्री रहेगा और न्यूनतम पारा 24 डिग्री तक रहेगा। आज रात बादल छाए रहेंगे लेकिन देर रात कुछ हल्की बारिश होगी।
व्ही IMD ने फरीदाबाद में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इस दौरान मौसम का पारा अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। यहां भी आज बारिश हो सकती है और बादल भी छाए रहेंगे। घर से निकलने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखें।
पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े
देश के राज्य पंजाब के कई जिले अधिक बारिश और बाढ़ की मार भी झेल रहे हैं. राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित इलाकें हैं. होशियारपुर जिले में कल बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए, जहां पानी गांवों में घुस गया और फसलों को नुकसान भी पहुंचा. राज्य के गढ़शंकर जिलें और आसपास के इलाकों में दर्जनों गांवों के खेत और गलियां पानी की जद में हैं.
रात भर हुई बारिश के बाद ठक्करवाल और खानपुर हकुमतपुर, बद्दों, अलावलपुर, भाना जैसे गांवों में घरों तक पानी भर भी गया. गढ़शंकर के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए खाने-पीने और दूसरी आवश्यक सुविधाएं गुरुद्वारों के माध्यम से उपलब्ध भी कराई हैं.
IMD ने बताया हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की बारिश का असर
IMD मुताबिक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बरसात ने पंजाब-हरियाणा की स्थिति को और खतरनाक बना दिया है. बता दें कि देश के उत्तर इलाको में हो रही इस बारिश का कारण है पश्चिमी विक्षोभ. भारी बारिश से सतलुज, व्यास और रावी नदियां भी तेज उफान पर हैं. मौसमी नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में भी पानी भर गया है.
IMD अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश से जलस्तर और भी बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील भी की गई है. राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि जरूरतमंदों तक हर जरूरी मदद तुरंत पहुंच सके.



