Ola Electric Shares: भारत और अमेरिका के बीच जरी टैरिफ की जंग ने कई कंपनियों के कारोबार में प्रभाव की आशंका के बीच शेयर बाजार में दवाब के चलते गिरावट दर्ज हुई है. तो वही दूसरी और भारतीय इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन निर्माता Ola Electric के शेयर में तूफानी तेजी देखी जा रही हैं. बीते दिन सोमवार को कंपनी के शेयर का दाम 7.33% चढ़कर 58.01 रुपये के स्तर पर पहुंच गया यानी बीते पांच कारोबारी सत्रों में ही Ola Electric Shares में लगभग 20% की तेजी देखने को मिली है. जानकारी के लिए आपको बता दे की बीते 30 दिनों में यह शेयर 47% तक उछल चुका है.
हैरानी की बात तो ये है कि Ola Electric के शेयर में ये तेजी ऐसे समय में आई है जब बीते साल के मुकाबले कंपनी के आंकड़ो में घाटा दर्ज हुआ है. ऐसे में शेयर मार्किट निवेशकों में मन में इस उछाल केन प्रति संशय बना हुआ है. उनके मुताबिक ये तेजी कब तक रहेगी.
क्यों आई Ola Electric Shares रैली?
दरअसल, Ola इलेक्ट्रिक कंपनी को अपनी आगामी Gen-3 स्कूटर रेंज के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत सरकारी स्कीम से मान्यता मिली है. बी बाजार से जुड़े जानकारों मुताबिक इस योजना से कंपनी को अपनी बिक्री पर 13% से 18% तक का सीधा लाभ हो सकता है और यह लाभ 2028 तक भी जारी रह सकता है. Ola का कहना है कि इस कदम से न केवल लागत में कमी आएगी बल्कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी बढ़ेगा.
Ola का कहना है कि उसकी Gen-3 स्कूटर लाइन-अप कंपनी की कुल बिक्री का आधे से अधिक हिस्सा है. वही अब Gen-2 और Gen-3 सर्टिफिकेशन भी दोनों ही रेंज को यह मिल गया है, तो Ola Electric के कारोबार में और स्थिरता तथा तेजी आने की उम्मीद है. कंपनी ने यह भी कहा है कि इस पहल का EBITDA स्तर पर सीधा सकारात्मक असर भी दिखाई देगा.
Ola Electric का पहली तिमाही में घाटा
कंपनी के आंकड़ो से पता चलता है कि जून तिमाही के नतीजों में कंपनी को अभी भी नुकसान उठाना पड़ा. इस दौरान Ola Electric का घाटा बढ़कर ₹428 करोड़ तक रहा, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह नुकसान ₹347 करोड़ तक था. Ola Electric का रेवेन्यू भी वार्षिक आधार पर 50% घटकर 828 करोड़ रुपये रह गया, जो बीते वर्ष इसी समान अवधि में 1,644 करोड़ रुपये तक था.



