Delhi Weather IMD: देश की राजधानी दिल्ली गुरुग्राम, नोएडा व NCR के अन्य इलाकों में बारिश की झड़ी लगने से ये इलाकें जलमग्न हो गए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शाम 4 बजे की राजधानी दिल्ली के दक्षिण और मध्य के इलाकों में बारिश हुई है. वही आज रात में उतर के इलाकों में भी बारिश के आसार बने है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान और घरों में रहने की सलाह दी. वही भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ”जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. जैसे कि अधिक समय घर के अंदर रहें, बारिश के समय पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण बिलकुल न लें, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति चेक करें और गैरजरूरी यात्रा से बचें.”
दिनभर जारी बरसात की वजह से दिल्ली की कई सड़को पर यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया. सोशल मिडिया X पर एक ने शाम के लगभग छह बजे लिखा कि कालिंदी कुंज ब्रिज पर भरी ट्रैफिक जाम है. ज्यादा बारिश के कारण स्थिति बेहद खराब है. दिल्ली के कालिंदी कुंज और मदनपुर रोड पर भारी यातायात जाम है.
वहीं एक दुसरे यूजर ने जानकारी देते हुए लिखा कि NH-48 हाइवे पर बीते कई घंटों से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. IFFCO चौक से धौला कुआं गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर होते हुए जाने वाले रास्ते में भी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. वही NH-8 शंकर चौक से शंकर विहार तक भी पूरी तरह वाहनों की लंबी कतार है.
Stay put whereever you are in Gurugram as School Buses/Ambulacnes, Cars are all stuck due to waterlogging… Wait for one hour as our MLA Sir once said that will clear in 1 hour once rain stops. No policemen to help. Ambulances are no exceptions. #gurugramrain, @MunCorpGurugram pic.twitter.com/yRRnmW2pAq
— Pankaj Yadav (@Outspoken_India) September 1, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, एक घंटे से प्रेस इन्क्लेव के पास भी भयंकर जाम लगा है. हालातो को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेने की बात भी कही.
Stay put whereever you are in Gurugram as School Buses/Ambulacnes, Cars are all stuck due to waterlogging… Wait for one hour as our MLA Sir once said that will clear in 1 hour once rain stops. No policemen to help. Ambulances are no exceptions. #gurugramrain, @MunCorpGurugram pic.twitter.com/yRRnmW2pAq
— Pankaj Yadav (@Outspoken_India) September 1, 2025
एक अन्य यूजर ने गूगल मैप का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि NH-8 पर एअरपोर्ट के नजदीक महिपालपुर से धौलाकुंआ की तरफ भयंकर जाम लगा है. वही रास्ते लिबासपुर अंडर पास बीते आधे घंटे से कोई ट्रैफिक कर्मी मौके पर नहीं और वाहन फसें है.


