KURUKSHETRA ROAD ACCIDENT, कुरुक्षेत्र भीषण सड़क हादसा- आज सोमवार सुबह -कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग सड़क हादसे दो कारों की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबिक यह दर्दनाक हादसा घराडसी गांव के समीप सुबह लगभग 7 बजे तब हुआ, जब तेज रफ्तार से चल रही एक टाटा हैरियर और एक मारुति स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गईं।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई सड़क हादसे की दर्दनाक कहानी
मौके पर स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क हादसे की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ग्रामीणों ने कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे दस लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों की जान नहीं बचाए जा सके। शुरुआती जांच के अनुसार, अत्यधिक गति और चालक की लापरवाही इस हादसे का प्रमुख कारण बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में स्विफ्ट कार में सवार प्रवीण, पवन, राजेंद्र, उर्मिला और सुमन शामिल हैं, जो सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अंबाला शहर जा रहे थे। वंशिका नामक एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हैरियर कार में सवार ऋषिपाल, लीला देवी, संतोष और प्रवीण पबनावा गांव से अंबाला के मुलाना क्षेत्र में लीला देवी की दवाई लेने जा रहे थे, जिनका कुछ दिन पूर्व ही ऑपरेशन हुआ था।
पुलिस और प्रशासन की घटना पर कार्रवाई
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया, “पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता के लिए भेजा भी गया। चार लोगों की मौत तत्काल हुई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।” उन्होंने यह भी बताया कि सभी मृतक यमुनानगर निवासी हैं और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप भी दिया गया है।
प्रशासन ने इस सड़क हादसे के बाद लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन सीमित गति से चलाने की अपील की है। हादसे के सही कारणों की जांच के लिए एक विस्तृत प्रबंधन रिपोर्ट तैयार की जा रही है।



