Greenfield Highway: देश में बीते कुछ सालों से सड़को के निर्माण में तेजी देखी जा रही है. एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रा में समय कम लगता है. और जाम जैसी स्थिति से भी बड़े पैमाने पर रहत मिलती है. इसी तरह यूपी के मेरठ से उत्तराखंड के देहरादून तक सफ़र करने के वालों के लिए बड़ी खबर आ रही है. जल्द ही दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू करने की खबरें आ रही है. जिससे मेरठ से देहरादून का सफर मात्र ढाई से तीन घंटे में पूरी हो सकेगी
जानकारी के लिए बता दे कि यह हाईवे उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलो से होकर देहरादून तक जाता है और यह एक नई तरह का एक्सप्रेसवे है. जिस पर ना तो जाम की दिक्कत होगी और ना ही ट्रैफिक सिग्नल या बाजारों की कोई भीड़. चालु होने के बाद यह सबसे तेज और आसान मेरठ से देहरादून जाने का रास्ता होगा. एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने में अभी 3 महीने और आपको इंतजार करना पड़ सकता हैं.
नया Greenfield हाईवे दूरी को करेगा कम
Greenfield हाईवे मेरठ शहर को सीधे नहीं जोड़ता फिर भी इलाके के नागरिको को इसका फायदा होगा. यह Greenfield हाईवे एक एक्सेस कंट्रोल हाईवे है, यानी इस पर गाड़ियां अधिक तेज रफ्तार से दौड़ सकेंगी. वर्तमान में मेरठ से देहरादून की यात्रा के लिए दो रास्ते हैं. पहला रास्ता मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार हाईवे से हरिद्वार शहर से होकर जाता है, जिसमें लगभग साढ़े तीन से चार घंटे में यात्रा पूरी होती हैं और 200 किलोमीटर के आसपास लंबा सफर है. दूसरा रास्ता मुजफ्फरनगर से छुटमलपुर, गणेशपुर और राजाजी नेशनल पार्क होकर जाता है, जिसमें भी लगभग साढ़े तीन घंटे लगते हैं जबकि दूरी 180 किलोमीटर रहती है. लेकिन ये दोनों रास्ते पुराने हो गये हैं और कई जगह जाम या घुमावदार रास्तों की वजह से समय अधिक लगता है. वही नया ग्रीनफील्ड हाईवे इन सभी दिक्कतों को खत्म कर देगा.
Greenfield हाईवे को खास तरह से बनाया गया
इस हाईवे की शुरुवात दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास गीता कॉलोनी से होकर लोनी, मंडोला, बागपत, खेकड़ा, टटीरी, बिजरौल, मुजफ्फरनगर के करौंदा महाजन, शामली जिले के फुगाना, भाजू, सहारनपुर के देवबंद, बिहारीगढ़, गणेशपुर से होकर देहरादून जिले के आशारोड़ी तक जाता है. इसकी खासियत है कि यह एक्सप्रेसवे की तरह बनाया गया है, जिसमें शुरू से अंत तक किसी तरह का कट, सिग्नल या बाजार की रुकावटें नहीं होंगी. साथ ही, राजाजी नेशनल पार्क में 12 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड भी बनाई गई है, जिससे जंगल के ऊपर से सीधे गाड़ियां गुजरेंगी और पहाड़ी रास्तों की परेशानी नहीं होगी.
212 किलोमीटर की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में होगी तय
आपको बता दे कि यूपी के मेरठ से इस हाईवे का इस्तेमाल करने के कई विकल्प होंगे. मेरठ के परतापुर से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार हाईवे के रास्ते शामली-करनाल हाईवे तक जाकर करौंदा महाजन में ग्रीनफील्ड हाईवे पर आपको इंटरचेंज मिलेगा. वही यह इंटरचेंज परतापुर से 62 किलोमीटर दुरी पर स्थित है और वहां से देहरादून 150 किलोमीटर है. तो इस हिसाब से टोटल मिलाकर 212 किलोमीटर की दूरी ढाई घंटे में तय हो जाएगी.
व्ही दूसरा विकल्प है टटीरी के पास इंटरचेंज से इस Greenfield हाईवे पर चढ़ना, जो परतापुर से पुरे 45 किलोमीटर दूर है. इससे देहरादून तक की दूरी 215 किलोमीटर होगी, लेकिन समय फिर भी उतना ही ढाई घंटे ही लगेगा. Greenfield हाइवे के लिए तीसरा रास्ता देवबंद के पास हाईवे से जुड़कर गणेशपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगा, जिसमें दूरी सिर्फ 160 किलोमीटर रह जाएगी और समय तीन घंटे से कुछ कम लगेगा. जानकारी मुताबिक इस Greenfield हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां बिना रुकावट दौड़ सकेंगी, जिससे यात्रा सुगम और जल्दी पूरी होगी.



