Nano Banana Image: तकनीक के दौर में इंटरनेट की अपनी अलग ही एक दुनिया है. पता नही कब क्या चीज या ट्रेंड इंटरनेट पर वायरल हो जाए. बीते दिनों जापानी Ghibli स्टाइल फोटो काफी वायरल हुई सी इसी तर्ज पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक नया फोटो ट्रेंड आ गया है जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।
जिसमें छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फ़ोटो छाए हुए हैं, आपको बता दे कि ये सारी फ़ोटो गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से बनाई जा रही है।
वहीं, सोशल मीडिया कम्युनिटी ने इन्हें मजाकिया अंदाज में ‘Nano Banana’ का नाम दिया गया है। गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से लोग पालतू जानवरों से लेकर पसंदीदा सेलेब्रिटीज और यहां तक कि कई बड़े नेताओं के भी फिगरिन्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
‘Nano Banana’ इसलिए हुआ इतना वायरल?
गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image ‘Nano Banana’ ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल इसलिए हुआ है क्योंकि इस तरह की तस्वीरें बनाना न सिर्फ बहुत सरल है बल्कि ये देखने में भी काफी खुबसूरत लगता है। जानकरी के लिए बता दे कि गूगल Gemini 2.5 Flash इमेज किसी भी यूजर को फ्री और कुछ ही सेकंड्स में स्टूडियो-क्वालिटी 3D फ़ोटो बना कर दे देता है।
सोशल मीडिया के लिए Nano Banana 3D Model कैसे बनाएं
इसके लिए सबसे पहले Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर फोन या लैपटॉप से जाएं।
वहाँ पर Method सेलेक्ट करें, सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों को एकसाथ भी ऐड कर सकते हैं।
इसके बाद नीचें लिखा गूगल का ऑफिशियल प्रॉम्प्ट कॉपी करके डालें
“Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”
अब Generate के विकल्प पर क्लिक करें
इसके बाद स्क्रीन पर आपकी इमेज तैयार हो जाएगी।
अगर ये रिजल्ट मनचाहा न लगें तो प्रॉम्प्ट में थोड़ा चेंज करें।



