Haryana weather :हरियाणा समेत पुरे उत्तर भारत में मानसून के अंतिम चरण में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे है. इसी बीच हरियाणा मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राज्य के 5 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में बादलों के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. बाकि राज्य के अन्य सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, कैथल, भिवानी, , महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों में मौसम एकदम साफ़ रहने के आसार है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान मुताबिक 16 सितंबर के बाद मानसून सक्रिय हो जायेगा.
हरियाणा राज्य के हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने मिडिया से बातचीत में बताया है कि 16 सितंबर के बाद हरियाणा में फिर से मानसून की बरसात के आसार बन रहे हैं, क्योंकि अगर वर्तमान में देखा जाए तो मानसून टर्फ राजस्थान के श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश बाराबांकी, बरेली, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी राज्यों तक बना हुआ है. वही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर एक तूफानी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों तथा हिमालय की तलहटी की तरफ चलेंगी. जिस कारण हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है.
16 के बाद हरियाणा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के मुताबिक, 16 सितंबर के बाद हरियाणा के सोनीपत पंचकूला, अंबाला,पानीपत और यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में गरज- चमक के साथ बरसात के आसार बनेंगे. वही फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, और नूंह, पलवल में नमी बढ़ने से छिटपुट बूंदाबांदी की आशंका रहेगी. और 16 सितंबर के भी इन जिलों में हल्की से मध्यम बरसात देखी जा सकती है.



