Tractor Price after GST 2.0 : देश भर में केंद्र की मोदी सरकार ने नये GST 2.0 को लागू करने का ऐलान किया है. जिससे देश के लगभग हर वर्ग को लाभ पंहुचा है. इसी तरह किसानों के लिए भी कई उपकरण व ट्रैक्टर पर वर्तमान GST दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का अच्छा निर्णय लिया है. इससे ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानो को बड़ी राहत मिलेगी.
इसके साथ ही ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों और कृषि उपकरण बनाने वाले मैन्युफैक्चरर्स को भी लाभ मिलेगा क्योकि इनकी खरीद बढ़ने से मुनाफा मिलेगा. GST 2.0 लागू होने के बाद ट्रैक्टरों की कीमतों में सीधा 7 प्रतिशत तक की गिरावट आ रही है. जैसे Swaraj 744 XT (50 HP) ट्रैक्टर की कीमत GST 2.0 से पहले 7.39 से 7.95 लाख के बीच थी, जो अब लगभग 7.00 से 7.55 लाख तक हो सकती है. इसी तरह महिंद्रा व अन्य कंपनी द्वारा निर्मित ट्रैक्टरों में भी 50,000 से 1,00,000 रुपये तक की कमी देखने को मिल रही है.
छोटे किसानों को सीधा फायदा
नए GST 2.0 बदलाव के बाद देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना पहले की तुलना में आसान व सस्ता हो जाएगा. क्योंकि ट्रैक्टर और इसके कल-पुर्जों पर लंबे समय से ज्यादा टैक्स के कारण किसानों की लागत भी बढ़ जाती थी. अब एक ही फैसले GST 2.0 से न केवल ट्रैक्टर बल्कि टायर, हाइड्रॉलिक पंप, और स्पेयर पार्ट्स तक सस्ते हो गये हैं. इसका लाभ उन्हीं किसानों को सबसे ज्यादा मिलेगा जिनके पास सीमित भूमि है और जो खेती के लिए आधुनिक मशीनरी को अपनाना भी चाहते हैं.
GST 2.0और क्या-क्या फायदे
GST 2.0 में नई दरों के बाद ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों की बिक्री बढ़ने की अनुमान भी लगाया जा रहा है. देश में गेहूं, धान, सब्जी, और गन्ना जैसी फसलों की बुआई में ट्रैक्टरों का उपयोग इसके बाद बढ़ेगा. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में भारतीय ट्रैक्टर बाजार में 4-7 प्रतिशत का अतिरिक्त बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा
GST 2.0 में इतने सस्ते हो जायँगे ट्रैक्टर
| ट्रैक्टर मॉडल | HP | बेस प्राइस | 12% GST पर कीमत | 5% GST पर कीमत | अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| महिंद्रा युवराज 215 NXT | 15 | 2.94 लाख | 3.29 लाख | 3.09 लाख | 20,000 |
| सोनालिका DI 745 | 50 | 6.25 लाख | 7 लाख | 6.56 लाख | 44,000 |
| स्वराज 744 XT | 45 | 6.25 लाख | 7 लाख | 6.56 लाख | 44,000 |
| जॉन डियर 5310 | 55 | 8.48 लाख | 9.5 लाख | 8.9 लाख | 60,000 |
| फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स | 55 | 7.23 लाख | 8.1 लाख | 7.59 लाख | 51,000 |
| महिंद्रा युवो 575 DI | 47 | 6.79 लाख | 7.6 लाख | 7.13 लाख | 47,000 |
| न्यू हॉलैंड 3630 TX | 50 | 8.39 लाख | 9.4 लाख | 8.81 लाख | 59,000 |



