Dhanteras 2025, हिसार: आपको बता दे कि दिवाली की रौनक और चहल-पहल से पहले का त्योहार, धनतेरस, साल 2025 में 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। पुरे दुनिया में हिंदू धर्म के लोगो के लिए यह वह दिन है जब घर-घर में नए बर्तनों की खनक और सोने-चांदी की खरीदारी का एक विशेष उत्साह देखने को मिलता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दिन की गई शुभ खरीदारी घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा करती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे तक रहेगी। इसीलिए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। और इस दिन से दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो जाती है।
क्या है धनतेरस का विशेष महत्व?
धनतेरस सिर्फ खरीदारी का ही नहीं, बल्कि आरोग्य और दीर्घायु का भी पर्व भी जाना जाता है। इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन स्वास्थ्य की कामना करना भी उतना ही शुभ माना जाता है, जितना धन की।
एक और खास रिवाज है यम दीपदान का। परिवार की सुख-शांति और अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए इस दिन शाम को घर के मुख्य द्वार की दाहिनी ओर यमराज के निमित्त एक दीपक जलाया जाता है।
धनतेरस पूजा और खरीदारी का सही समय (शुभ मुहूर्त)
पूजा का शुभ समय (प्रदोष काल): शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक। इसी दौरान लक्ष्मी-गणेश और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तक।
खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:32 बजे से शाम 04:23 बजे तक।
माना जाता है कि इन शुभ घड़ियों में की गई खरीदारी घर में स्थाई रूप से धन को बनाए रखती है।
धनतेरस पर क्या खरीदना है शुभ?
धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे निवेश और सौभाग्य दोनों का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, पीतल, तांबे या कांसे के नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा भी है। कई लोग इस दिन नई वस्तुएं जैसे गाड़ी, मोबाइल फोन या अन्य बिजली के उपकरण भी खरीदते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन लाई गई कोई भी नई चीज घर में समृद्धि अपने साथ लाती है।
आप अभी से तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि 18 अक्टूबर को धनतेरस का यह पावन पर्व न केवल आपके घर को नई चीजों से सजाएगा, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और सेहत का आशीर्वाद भी लेकर आएगा।



