हरियाणा हलचल ,जींद – एक छोटे-से विवाद ने मंगलवार रात को जींद-चंडीगढ़ रूट पर सवारी से भरी एक रोडवेज बस के सामने बड़ा खतरा पैदा कर दिया। मिली जानकारी मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने बस पर पथराव किया, जिससे बस का अगला शीशा तो टूट गया, लेकिन चालक की त्वरित सूझबूझ और समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत इस बात की रही कि इस घटना में बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई।
ड्राईवर ने बताया इस घटना की शुरुआत जींद बस स्टैंड से हुई। रोडवेज प्रबंधक राहुल जैन के मिडिया को दिए बयान के अनुसार , यहां हरियाणा रोडवेज के टिकट काउंटर पर एक बुजुर्ग यात्री को लेकर कुछ युवकों का रोडवेज के कर्मचारियों में आपसी विवाद हो गया। इस झगड़े के बाद जब बस स्टैंड से निकलकर नेशनल हाइवे पर पहुंची, तो मामला अधिक हिंसक हो गया।
हरियाणा रोडवेज पर जींद में कैसे हुआ हमला?
राहुल जैन ने आगे बताया कि एक टोयोटा कार में सवार हमलावरों ने बस के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और हरियाणा रोडवेज बस पर पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों के इरादे बेहद खराब थे, लेकिन बस चालक ने हिम्मत नहीं हारी और उसने बड़ी होशियारी से बस को संभाला और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की बस को निकाल कर ले गया.
रोडवेज यात्रियों ने बनाई वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
इस हमले के दौरान बस में मौजूद सतर्क यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से पथराव करने वालों की सारी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। यह फुटेज अब पुलिस की जांच के लिए एक अहम सबूत भी बन गया है। घटना के बाद चालक ने बस को सीधे सिविल लाइन थाना ले जाकर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जींद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान पर काम शुरू भी कर दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और यात्रियों के सामने आने वाले खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा रोडवेज चालक की बहादुरी ने हालांकि यह जरूर साबित कर दिया कि ऐसे हालात में ड्राइवरों का अनुभव और संयम ही यात्रियों की जान को बचा सकता है।



