देश के महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के विरार में बड़ी दुर्घटना की खबर मिल रही है.मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार विरार इलाकें में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. और इस इमारत का नाम रमाबाई अपार्टमेंट था. और इस घटना के कारण 15 लोगों को जिसमें एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है. वही 9 लोग घायल तो 2 अभी तक गुमशुदा बताए जा रहे है.
महाराष्ट्र राज्य के इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है. घटनास्थल से दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. रमाबाई अपार्टमेंट के मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है.
मिडिया खबरों मुताबिक इमारत मंगलवार देर रात ढही. और विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड स्थित स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला यह इमारत 2012 में इस जगह बनाई गई थी.
रमाबाई अपार्टमेंट के बिल्डर को हिरासत में लिया गया
जानकारी मुताबिक वसई-विरार नगर निगम ने इसे बेहद खतरनाक इमारत भी घोषित किया हुआ था. इसके बाद भी इस इमारत में अभी तक कई नागरिक रह रहे थे. रात के हादसे के बाद वसई-विरार नगर निगम की शिकायत को आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने इमारत के बिल्डर को भी हिरासत में ले लिया है.
रात से नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF)की दो टीमें मौके पर राहत बचाव कार्य कर रही हैं. पालघर जिले की वर्तमान कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने मिडिया से बातचीत में बताया कि रमाबाई अपार्टमेंट मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की सम्भावना हैं.
वसई-विरार नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताया शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से किया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस इलाके में ये इमारत थी वो बहुत ही तंग इलाका है, जिससे भारी मशीनें अंदर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थीं. हालांकि अब मलबे को हाटने में कई मशीनें काम पर लगी हैं. अब काम तेजी से किया जा रहा है.
गैरकानूनी थी विरार में बनी रमाबाई अपार्टमेंट
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से मिडिया को बताया गया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें उस समय कोई मौजूद नहीं था. वही आसपास की दूसरी चॉलें भी अब खाली करा दी गई हैं. और वहां के लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए हैं.वसई-विरार नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस इमारत को बनाने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी.
यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी, हरियाणा में 30 अगस्त तक इन जिलो में येलो अलर्ट

