PM Svanidhi Yojna: दुनिया में आई कोरोना महामारी के दौर में, जब भारत देश के छोटे व्यापारियों के रोजगार ठप हो गए थे और खासतौर पर लोकडाउन के कारण रेहड़ी-पटरी वालों का बिजनेस पूरी तरह से बंद हो गया था, तो ऐसे समय में केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़िया कदम उठाते हुए मदद के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम समिति ने PM Svanidhi Yojna नामक योजना शुरू की थी.
PM Svanidhi Yojna के तहत उन्हें अपना बिजनेस दोबारा शुरू करने में मदद के लिए बिना गांरटी के 80,000 रुपये तक का लोन मुहैया करा रही थी. और ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार ने PM Svanidhi Yojna स्कीम के तहत मिलने वाले लोन में मिलने वाली 80,000 रुपये की लिमिट में बढ़ोतरी कर दी है. सीधे 90,000 रुपये तक का गारंटी-फ्री लोन व्यापारियों को मिलेगा. यही नहीं PM Svanidhi Yojna की डेडलाइन भी वर्ष 2030 तक बढ़ाई गई है.
31 मार्च 2030 तक इतना बढ़ेगा सरकारी खजाने पर बोझ
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के विस्तार और पुनर्गठन को हरी झंडी दे दी है, जो देश भर के करोड़ों रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत भरा कदम है. मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के इस फैसले से 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वालों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें आंकड़ो के मुताबिक 50 लाख नए लाभार्थी भी शामिल हैं. देश में अब संचालन 31 मार्च 2030 तक जारी रहेगा. और इस फैसले से सरकारी खजाने पर लगभग 7,332 करोड़ रुपये का अतरिक्त बोझ आएगा.
3 किस्तों में अब 80 नहीं, मिलेगा ऐसे 90 हजार तक का सरकारी लोन
मोदी सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना की अंतिम तय सीमा को बढ़ाने के साथ ही इसके तहत योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लोन की लिमिट में भी पुरे 10 हजार की बढ़ोतरी तय हुई है. बता दें कि PM Svanidhi Yojna के तहत जरूरतमंदों को तीन किस्तों में 80,000 रुपये तक का लोन देती है और 10, 20 और 50 हजार रुपये तीन चरणों में लाभार्थियों को दिए जाते थे.
लेकिन अब लाभार्थियों के लिए लिमिट को बढ़ाते हुए स्मॉल बिजनेस की शुरुआत के लिए पहले चरण में 15,000 रुपये तक , दूसरे चरण में 25,000 रुपये और तीसरे चरण में 50,000 रुपये का लोन अब मिलेगा. इस सरकारी योजना का पूरा लाभ लेने के लिए क्रेडिबिलिटी भी बहुत जरूरी है.
सिर्फ आधार लाएं और लोन ले जाएं
बता दे कि ये सरकार की पूरी तरह बिना गारंटी वाली लोन स्कीम है, यानी इसे लेने के लिए आपको किसी भी तरह की कोई चीज गारंटी के तौर पर बैंक में गिरवी नहीं रखनी होगी. सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आपको ये लोन आसानी से चरणबद्ध तरीके से बैंक खाते में मिल जाता है. आपको करना ये है कि पैसा तय समय में सरकार को वापस करना है. नियमों को देखें, तो पीएम स्वनिधि योजना के तहत जितनी लोन की राशि ली जाती है, उसे सालभर में चुकाया जा सकता है. और यही नहीं इसमें EMI Payment की सुविधा भी लाभार्थियों को मिलती है.
मतलब देश का कोई व्यक्ति अपना व्यापार शुरू करने के लिए PM Svanidhi Yojna में अप्लाई करता है, तो पहले उसे 15,000 रुपये का लोन बैंकं से मिलेगा और फिर उसके द्वारा ये लोन की रकम तय समय में चुकाने ही वो स्कीम के तहत अगला 25,000 रुपये का लोन पा सकेगा. इसी तरह जब वो इस 25,000 रुपये के लोन को चुका देगा, तो उसे योजना के नियमों के तहत एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन पाने का योग्य माना जाएगा.
केंद्र सरकार द्वारा जारी सरकारी डेटा पर नजर डालें, तो 30 जुलाई 2025 तक 68 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कुल 13,797 करोड़ रुपये के 96 लाख से अधिक लोन वितरित इस योजना के तहत किए गए हैं. लगभग 47 लाख लाभार्थी डिजिटली इसमें सक्रिय हैं, जिन्होंने 6.09 लाख करोड़ रुपये वैल्यू के 557 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन इस योजना के तहत किए हैं.



