IMD Weather Alert 30 अगस्त 2025, नई दिल्ली: देश में मानसून का अंतिम दौर जारी है. भारतीय मैदानी राज्यों और पहाड़ो मे आसमानी आफत बरस रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तो बहुत बुरे हालात से गुजर रहे है. यहा से निकलने वाली लगभग नदियों का जलस्तर खतरें के ऊपर चल रहा है. कई जगह तो पानी का वेग इतना तेज है कि नदियों पर बने हुए पुल भी बह गये हैं .
- IMD अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
- उत्तर प्रदेश में आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (UP Weather Alert)
- IMD मुताबिक जानें आपके शहर में आज कितना रहेगा पारा
- बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट (Bihar Weather Alert)
- मध्य प्रदेश के जिलों में बरसेंगे बदरा (MP Weather Alert)
- Param Sundari Review: बासी कहानी और सिद्धार्थ की कमजोर एक्टिंग से फिल्म उम्मीदों पर खरी क्यों नहीं उतरी? पढ़ें फाइनल रिव्यू
- Guru Randhawa: ‘अजुल’ के बाद पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के 8 नंबर ट्रेंडिंग गाने ‘सिर्रा’ को लेकर कोर्ट का समन जारी, जानें पूरा मामला
- TVS Orbiter Electric Scooter: Ola-Ather की उड़ी नींद, भारत में 158 KM तक रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
- Anlon Healthcare IPO GMP: खरीद के अंतिम दिन जमकर पैसा लगा रहे निवेशक, बस इतनी है 1 लॉट की कीमत
कुछ इलाकों में NDRFके जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन तक भी चलाना पड़ रहा है। हिमाचल जैसे राज्य बारिश और बाढ़ की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। पहाड़ी राज्यों के अलावा मैदानी राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में भी बारिश का दौर अभी तक जारी है। इस बीच IMD ने आज भी कई राज्यों में बारिश की अलर्ट जारी किया है।
IMD अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
राजधानी दिल्ली और उससे लगते एनसीआर में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस हुई है। इस बीच IMD ने आज यानी 30 अगस्त को भी कई राजधानी के इलाकों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। आज बारिश एक बार फिर दिल्ली के लोगों की मुश्किलें कुछ बढ़ा सकती है। IMD ने अपने पूर्वानुमान आज पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी के अन्य इलाकों में पूरे दिन बूंदाबांदी की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है
उत्तर प्रदेश में आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (UP Weather Alert)
जलभराव का सामना कर रहे यूपी के लोगों को आज एक बार फिर बारिश से दो-चार होना पड़ेगा। IMD ने आज 30 अगस्त के पूर्वानुमान में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में झमाझम के आसार भी जताए हैं। इस बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस समय यूपी में मानसून 2025 में भारी बारिश से 17 जिले बाढ़ की स्थिति में आ गए हैं। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बदायूं, चंदौली, कानपुर नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी शाहजहांपुर, उन्नाव, मिर्जापुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बलिया, बहराइच,शामिल हैं।
IMD मुताबिक जानें आपके शहर में आज कितना रहेगा पारा
| शहर | अधिकतम तापमान (30 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (30 अगस्त) |
|---|---|---|
| लखनऊ | 31°C | 26°C |
| रांची | 27°C | 23°C |
| पटना | 31°C | 28°C |
| देहरादून | 27°C | 23°C |
| भोपाल | 29°C | 24°C |
| जयपुर | 31°C | 26°C |
| हैदराबाद | 28°C | 23°C |
| दिल्ली | 31°C | 25°C |
| मुंबई | 28°C | 27°C |
| कोलकाता | 30°C | 27°C |
| चेन्नई | 35°C | 28°C |
बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट (Bihar Weather Alert)
मॉनसून की बारिश एक बार फिर बिहार राज्य में आमजन की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। IMD के अनुसार आज बिहार के कई इलाकों में बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। IMD के पूर्वानुमान अनुसार पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात के लिए लोगो से अपील की गई है।
मध्य प्रदेश के जिलों में बरसेंगे बदरा (MP Weather Alert)
MP के कई इलाकों में मानसून के अंतिम दौर की बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी धार, खरगोन, बेतुल, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, हर्दा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की अलर्ट जारी की गई है।





