Bharat Taxi- अगर आपके पास अपनी निजी कार है और आप उसे लगाकर अतिरिक्त आमदनी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। भारत सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई ‘भारत टैक्सी’ ऐप ने ड्राइवरों के लिए कमाई के नए रास्ते खोल दिए हैं। सबसे खास बात – इसमें कमीशन बेहद कम या बिल्कुल न के बराबर है, जो ओला-उबर जैसे ऐप से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
- पहला कदम: अपनी निजी कार को बनाएं कमर्शियल टैक्सी
- Bharat Taxi में रजिस्ट्रेशन: आसान और तेज प्रक्रिया
- Bharat Taxi के लिए ये रहे जरूरी दस्तावेज:
- Bharat Taxi एक महीने में कितनी कमाई? समझें पूरा हिसाब-किताब
- Bharat Taxi में मोटी कमाई वाले शहर:
- Bharat Taxi से असली कमाई (नेट):
- Bharat Taxi क्यों है फायदे का सौदा?
- Bharat Taxi में कमाई बढ़ाने के गुरुमंत्र:
- Sonam Wangchuk Case में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पूछा बड़ा सवाल
- Bharat Taxi App Launch: देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा, अब न कटेगा कमीशन, अब तक 3 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़े
पहला कदम: अपनी निजी कार को बनाएं कमर्शियल टैक्सी
अगर आपके पास सफेद नंबर प्लेट वाली प्राइवेट कार है, तो सबसे पहले उसे कमर्शियल टैक्सी में बदलना होगा। इसके लिए आपको नजदीकी RTO जाना होगा। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- कमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराएं और येलो नंबर प्लेट हासिल करें
- कमर्शियल इंश्योरेंस जरूर लें
- फिटनेस सर्टिफिकेट और टैक्सी परमिट बनवाएं
- प्रदूषण जांच (PUC) सर्टिफिकेट भी अपडेट कराएं
यह पूरी प्रक्रिया पूरी होने में 15 से 30 दिन का वक्त लग सकता है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में 10,000 से 30,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है।
Bharat Taxi में रजिस्ट्रेशन: आसान और तेज प्रक्रिया
एक बार कमर्शियल परमिट मिलने के बाद, भारत टैक्सी ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना बेहद आसान है:
- मोबाइल नंबर से साइन अप करें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- वेरिफिकेशन के बाद कार इंस्पेक्शन होगी
- बैकग्राउंड चेक और ट्रेनिंग के बाद प्रोसेस पूरा
Bharat Taxi के लिए ये रहे जरूरी दस्तावेज:
- PAN कार्ड और आधार कार्ड
- कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
- वैध इंश्योरेंस पेपर
- कैंसिल चेक और एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Bharat Taxi में रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस आमतौर पर 7 से 15 दिन में पूरा हो जाता है।
Bharat Taxi एक महीने में कितनी कमाई? समझें पूरा हिसाब-किताब
आपकी कमाई तीन चीजों पर निर्भर करती है – शहर, रोजाना के घंटे और राइड्स की संख्या। आइए समझते हैं असली तस्वीर:
Bharat Taxi में मोटी कमाई वाले शहर:
दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर जैसे महानगरों में फुल-टाइम ड्राइवर (रोजाना 10-12 घंटे, महीने में 25-28 दिन) 60,000 से 1,00,000 रुपये तक ग्रॉस कमाई कर सकते हैं।
Bharat Taxi से असली कमाई (नेट):
लेकिन असली कमाई निकालने के लिए खर्चे घटाना होगा:
- पेट्रोल/डीजल: 15,000-25,000 रुपये
- मेंटेनेंस: 3,000-5,000 रुपये
- कमीशन (ओला-उबर): 12,000-25,000 रुपये
- अन्य खर्चे
इस हिसाब से महीने की नेट कमाई 25,000 से 50,000 रुपये के बीच रहती है। औसतन एक ड्राइवर 30,000-45,000 रुपये महीना कमा लेता है। वहीं, एक्सपीरियंस्ड और टॉप रेटिंग वाले ड्राइवर 60,000-80,000 रुपये तक नेट कमाई कर लेते हैं।
Bharat Taxi क्यों है फायदे का सौदा?
ओला-उबर पर आपकी कमाई पर 20-30% कमीशन कटता है। वहीं भारत टैक्सी पर ड्राइवर को 80% से 100% किराया मिलता है। यानी, हर राइड पर आपको ज्यादा पैसे मिलेंगे और कमीशन में बचत होगी।
Bharat Taxi में कमाई बढ़ाने के गुरुमंत्र:
- पीक आवर्स में ड्राइव करें: सुबह 8-11 बजे और शाम 5-9 बजे का वक्त सबसे फायदेमंद
- हाई डिमांड रूट चुनें: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के रूट पर अच्छी कमाई
- रेटिंग का रखें ख्याल: अच्छी रेटिंग से ज्यादा राइड्स मिलेंगी
- मल्टीपल ऐप यूज करें: ओला, उबर और भारत टैक्सी तीनों पर एक्टिव रहें
सही प्लानिंग और मेहनत से अपनी निजी कार को कमाई का जरिया बनाया जा सकता है। भारत टैक्सी जैसे प्लेटफॉर्म पर कमीशन नहीं होने से मुनाफा और बढ़ जाता है। अगर आप लंबे घंटे ड्राइव करने को तैयार हैं और ट्रैफिक व मेंटेनेंस का झंझट उठा सकते हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
तो देर किस बात की? अपने शहर के RTO और Bharat Taxi हेल्पलाइन से संपर्क करें और शुरू करें अपनी कमाई का सफर!



