Delhi Traffic Alert: दिल्ली के लोगों के लिए आने वाला हफ्ता यानी 16 से 20 फरवरी सड़कों पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जहां एक ओर विश्व स्तरीय ‘इंडिया AI इंपैक्ट समिट’ के कारण वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, वहीं दूसरी ओर CBSE बोर्ड की परीक्षाएं और शादियों का सीजन भी जाम की समस्या को और बढ़ा सकता है। अगर आप इन दिनों बिना प्लानिंग के घर से निकलेंगे, तो जगह-जगह डायवर्जन और जाम से जूझना पड़ सकता है।
G-20 से भी बड़ा इवेंट (Delhi Traffic Alert)
सोमवार से शुरू हो रही AI समिट में दुनियाभर के कई राष्ट्राध्यक्ष और हज़ारों विदेशी मेहमान शामिल होंगे। यह आयोजन G-20 से भी बड़ा बताया जा रहा है। समिट का मुख्य स्थल भारत मंडपम है, जबकि विज्ञान भवन और यशोभूमि में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। पिछले तीन दिनों (18-20 फरवरी) में वीआईपी मूवमेंट सबसे अधिक रहेगा, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा।
कहां-कहां ठहरेंगे मेहमान और घूमेंगे? (Delhi Traffic Alert)
विदेशी मेहमान एयरोसिटी, एसपी मार्ग, लोधी रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और जनपथ स्थित होटलों में ठहरेंगे। इसके अलावा, वे लाल किला, जामा मस्जिद, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, दिल्ली हाट, बंगला साहिब और खान मार्केट जैसे पर्यटन स्थलों पर भी जा सकते हैं। इन सभी स्थानों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, जिससे वहां के मार्गों पर भी ट्रैफिक प्रभावित होगा। कई राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।
सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाके (Delhi Traffic Alert)
मुख्य आयोजन स्थलों और रूटों को ध्यान में रखते हुए, इन इलाकों में ट्रैफिक सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है:
मथुरा रोड
भगवानदास रोड
तिलक मार्ग
मंडी हाउस
आईटीओ
डीडीयू मार्ग
विकास मार्ग
प्रगति मैदान टनल रोड
एनएच-9 से राजघाट के बीच रिंग रोड
CBSE एग्जाम और शादियां (Delhi Traffic Alert)
इसी सप्ताह CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। 17 से 20 फरवरी के बीच जिन छात्रों के पेपर हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 20 फरवरी को दिल्ली में बंपर शादियां हैं, जिससे शादी के वेन्यू के आसपास भी भारी जाम की स्थिति बन सकती है। गौरतलब है कि 19 फरवरी से रमजान महीना भी शुरू होने की उम्मीद है, जिससे शाम के समय बाजारों में रौनक और भीड़ बढ़ सकती है।
16 से 20 फरवरी का हफ्ता काफी अहम (Delhi Traffic Alert)
दिल्ली वालों के लिए 16 से 20 फरवरी का हफ्ता काफी अहम है। अगर आप इन दिनों सड़क पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक अपडेट पर लगातार नजर रखना और अतिरिक्त समय लेकर निकलना समझदारी होगी। खासकर छात्रों, शादी समारोह में जाने वाले मेहमानों और नियमित यात्रियों को इस अवधि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।



