They Call Him OG, हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की बेहद प्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ आखिरकार 25 सितंबर को दर्शकों से सिनेमाघरों में रूबरू होने जा रही है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को लेकर न केवल तेलुगु बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शक भी काफी उत्साहित हैं, खासकर तब से जब से यह खबर सामने आई है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल अधिकार खरीद लिए हैं। रिलीज से पहले ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के पहले शो की पहली टिकट एक ऑनलाइन ऑक्शन में 5 लाख रुपये में बिकी है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अभूतपूर्व कीमत है।
नेटफ्लिक्स ने खरीदे They Call Him OG के डिजिटल अधिकार
फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल अधिकारों के लिए भारी रकम खर्च की है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह डील काफी बड़ी है। इसका मतलब यह है कि फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज के कुछ हफ्तों बाद इसे नेटफ्लिक्स पर भी देखा जा सकेगा।
They Call Him OG से इमरान हाशमी की तेलुगु डेब्यू
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू। इमरान इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका भी निभा रहे हैं और पवन कल्याण के साथ स्क्रीन पर जबरदस्त टकराव दिखाएंगे। फिल्म में प्रियंका मोहन मुख्य महिला भूमिका में हैं, जबकि अर्जुन दास और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सुजीत की दमदार डायरेक्शन They Call Him OG
फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है, जो ‘साहो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण DVV एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है, जबकि संगीत थमन एस दे रहे हैं, जो अपने हिट गानों के लिए जाने जाते हैं।
They Call Him OG में पवन कल्याण का गैंगस्टर अवतार
पवन कल्याण लंबे समय बाद एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वह इस फिल्म में एक ताकतवर गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। यह फिल्म उन तीन फिल्मों में से एक है, जिन्हें पवन कल्याण ने राजनीति में आने और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने से पहले साइन की थी।
बता दे कि फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचाएगी। फिल्म की सभी टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, और अब इंतजार है 25 सितंबर का, जब यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों के सामने होगी।




