Maruti Suzuki GST Price Cut,नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने अधिकतर वाहनों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। यह कदम हाल ही में जीएसटी परिषद द्वारा टैक्स स्लैब में किए गए बदलावों के बाद उठाया गया है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा। Maruti Suzuki कंपनी के सबसे सस्ते मॉडल एस-प्रेसों की कीमत में तो ₹1,29,600 तक की कमी की गई है।
क्यों हुई कीमतों में कमी?
4 सितंबर को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में टैक्स स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव भी किए गए थे। अब 4 मीटर से छोटी और 1200cc तक की पेट्रोल कारों तथा 1500cc तक की डीजल कारों पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% तक कर दी गई है। इसी टैक्स राहत का लाभ कंपनी ने ग्राहकों को देने का फैसला किया है।
Maruti Suzuki के किस मॉडल में कितनी कटौती?
मारुति के लगभग सभी पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में कमी की गई है:
Maruti Suzuki हैचबैक कारें:
– S-Presso: ₹1,29,600 की कटौती, नई शुरुआती कीमत ₹3,49,900
– Alto K10: ₹1,07,600 की कटौती
– Swift: ₹84,600 की कटौती, नई कीमत ₹5,78,900
– Baleno: ₹86,100 की कटौती, नई कीमत ₹5,98,900
Maruti Suzuki SUV और MPV:
– Fronx (SUV): ₹1,12,600 की कटौती
– Brezza: ₹1,12,700 की कटौती, नई कीमत ₹8,25,900
– Ertiga (MPV): ₹46,400 की कटौती
– XL6 (MPV): ₹52,000 की कटौती
Maruti Suzuki की गाड़ियों के नहीं फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
Maruti Suzuki के मार्केटिंग और सेल्स प्रमुख पार्थो बनर्जी ने स्पष्ट किया कि यह कीमतों में कमी सिर्फ टैक्स में कमी की वजह से की गई है। वाहनों के फीचर्स, सुरक्षा मानकों या तकनीक में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को पहले जितनी ही बेहतरीन क्वालिटी और फीचर्स मिलेंगे।
ग्राहकों के लिए बड़ी राहत
यह कीमतों में कमी ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि पिछले कुछ समय से महंगाई की वजह से कारों की बिक्री पर काफी असर पड़ रहा था। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं और इसका फायदा नए ग्राहकों को मिलेगा। मारुति सुजुकी का यह कदम ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि कंपनी टैक्स में मिली किसी भी तरह की राहत का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।




