Kantara Chapter 1 Trailer OUT, Bollywood News – इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। अभिनेता ऋषभ शेट्टी की अगुआई वाली इस प्रीक्वल फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। ट्रेलर के लंबे समय से इंतजार में बैठे फैंस के लिए यह एक तरह से त्यौहार जैसा दिन भी है, जिसके बाद उनका उत्साह अब सातवें आसमान तक पहुंच गया है।
Kantara Chapter 1 ट्रेलर में ज्यादा स्पॉइलर नहीं दिए गए हैं, बल्कि एक रहस्यमयी और दमदार फिल्म का माहौल बनाया गया है। यही वजह है कि यह प्रीक्वल फैंस के बीच और भी ज्यादा जिज्ञासा पैदा कर रहा है। होम्बले फिल्म्स की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान जैसे टैलेंट भी शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर Kantara Chapter 1 को एक शानदार विजुअल और भावनात्मक आकार दिया है।
Kantara Chapter 1 रिलीज डेट का भी ऐलान
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। Kantara Chapter 1 2 अक्टूबर, 2024 को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस तरह, यह फिल्म अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहते हुए भी देश-विदेश के हर तबके के दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाएगी।
Kantara Chapter 1 की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल युद्ध दृश्य है, जिसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक बताया जा रहा है। इस सीक्वेंस को तैयार करने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट की एक टीम भी लगाई गई थी। इसे 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में 45-50 दिनों के दौरान शूट किया गया, जिसमें 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3000 लोगों ने हिस्सा लिया।
साफ है कि होम्बले फिल्म्स 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ‘Kantara Chapter 1’ के साथ, स्टूडियो न केवल एक और बड़ी हिट फिल्म देने की तैयारी में है, बल्कि भारतीय सिनेमा की पारंपरिक सीमाओं को भी आगे बढ़ा रहा है। अब इंतजार है सिर्फ 2 अक्टूबर का, जब Kantara Chapter 1 सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।




