Beth Mooney Century vs India:दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया वुमेन टीम की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 57 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस तूफानी पारी में 17 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। बता यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है, जिसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया।
शतकों की रानी बनीं मूनी (Beth Mooney)
मूनी ने अपना यह शतक भारत के खिलाफ दूसरा वनडे शतक बनाया है, जो उनके भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खास रुझान को दिखा रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर के कुल 4 शतकों में से आधे सिर्फ भारत के खिलाफ ही लगाए हैं, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए चिंता का बड़ा विषय है।
पार्टनरशिप ने बढ़ाया दबाव
मूनी (Beth Mooney) ने एलिस पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए महज 72 गेंदों में 106 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 82 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। उनकी इस आक्रामक पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत टोटल स्कोर बनाने में मदद की।
बेथ मूनी (Beth Mooney) भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
बेथ मूनी का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड वाकई प्रभावशाली है। उन्होंने भारत के खिलाफ 16 वनडे पारियों में 62 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। यह आंकड़ा उनकी भारतीय गेंदबाजों पर पकड़ को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
बेथ मूनी (Beth Mooney) का यह प्रदर्शन न केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की नींव रखता है, बल्कि महिला क्रिकेट में उनकी विशिष्टता को एक बार फिर साबित करता है। भारतीय गेंदबाजों के लिए बेथ मूनी (Beth Mooney)को रोक पाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।




