Haryana ADGP Y Puran Singh Death Latest News:चंडीगढ़, 8 अक्टूबर। हरियाणा के ADGP पद पर तैनात IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध मौत का मामला अब गहराता जा रहा है। ताजा जानकारी में खुलासा हुआ है कि अपने घर के बेसमेंट में जान देने से लगभग ढाई घंटे पहले, ADGP पूरन कुमार ने अपनी आईएएस पत्नी को लगातार 15 फोन कॉल भी किए थे, लेकिन वह उन्हें उठा नहीं पाईं।
ADGP की पत्नी CM नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर, कनेक्शन नहीं लगा
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ADGP पूरन कुमार की पत्नी, जो एक आईएएस अधिकारी हैं, उस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के आधिकारिक दौरे पर थीं। संभवतः अंतरराष्ट्रीय रोमिंग या अन्य कारणों से उनका फोन कनेक नहीं हो पाया। इसके बाद, जापान से ही उन्होंने अपनी बेटी को फोन करके उससे कहा कि वह उसके पिता से जा कर बात करवाए।
बेटी ने लगाया मामा को फोन लगा झटका
ADGP पूरन कुमार की बेटी उस समय बाजार गई हुई थी। उसने अपनी मां से कहा कि वह घर पहुंचकर ही पिता से बात करेगी। जब वह घर लौटी और बेसमेंट में उतरी, तो उसने अपने पिता को सोफे पर पड़े हुए पाया, जिनके कनपटी से खून बह रहा था। इस दृश्य को देखकर सहम गई बेटी ने तुरंत अपने मामा को फोन लगाया, जो पंजाब में एक पद पर विधायक हैं।
ADGP पूरन कुमार ने पहले से थी तैयारी?
मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई है कि उस सुबह पूरन कुमार ने अपने रसोइए को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह बेसमेंट में कुछ जरूरी काम करने जा रहे हैं और उस दौरान कोई भी व्यक्ति वहां बिलकुल न आए। बेसमेंट में बना उनका होम थिएटर रूम साउंडप्रूफ था, जिसके अंदर की आवाज बाहर बिलकुल नहीं जा सकती थी।
ADGP पूरन कुमार की वसीयत और सुसाइड नोट मिला
इस मामले में एक और महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब पता चला कि पूरन कुमार ने आत्महत्य़ा से पहले एक वसीयतनामा और सुसाइड नोट लिखा था। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह दस्तावेज अपनी पत्नी और दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को ई-मेल के जरिए भी भेजा था। वसीयत में उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम करने का उल्लेख साफ़ किया है।
तारीखों से जुड़े रहस्य
दस्तावेजों पर लिखी तारीखों से पता चलता है कि पूरन कुमार ने इस कदम की पहले से ही योजना बनाई थी। वसीयतनामा पर 6 सितंबर की तारीख है, जबकि सुसाइड नोट 7 सितंबर का है। यानी, घटना से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने इरादे को अंतिम रूप दे भी दिया था। इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के बाद ही उनकी पत्नी ने लगातार उन्हें फोन करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर भी हो चुकी थी।
हरियाणा पुलिस लगतार मामले की गहन जांच कर रही है और सभी कोणों से तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।



