Viksit Bharat Buildathon 2025, नई दिल्ली. भारत देश के स्कूली छात्रों में नवाचार और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए ‘Viksit Bharat Buildathon 2025’ में हिस्सा लेने के इच्छुक भारत देश के युवा इनोवेटर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब भारत के छात्र 11 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस मौके का फायदा उठाकर देश भर के करोड़ों स्कूली छात्र अपने अनोखे आइडियाज को देश के सामने ला सकते हैं और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे सकते हैं.
क्या है Viksit Bharat Buildathon 2025?
Viksit Bharat Buildathon 2025 के इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितंबर 2025 को की थी. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में समस्या-समाधान का हुनर विकसित करना, उनकी रचनात्मक सोच को निखारना और उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है. यह पहल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन और AICTE जैसे प्रमुख संस्थानों के सहयोग से आयोजित की जा रही है.
इस Viksit Bharat Buildathon 2025 में देश के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों के एक करोड़ से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है, जो इसे छात्रों के लिए देश की सबसे बड़ी नवाचार प्रतियोगिताओं में से एक बनाती है.
Viksit Bharat Buildathon 2025 में कैसे करें आवेदन?
Viksit Bharat Buildathon 2025 में आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 2. खुद को रजिस्टर करें.
3. अपने स्कूल और अपनी Details भरने के बाद, अपने प्रोजेक्ट आइडिया या कॉन्सेप्ट को जमा कर दें.
Viksit Bharat Buildathon 2025 के प्रमुख थीम्स और आगे की राह
इस बार छात्र निम्नलिखित चार थीम्स पर अपने प्रोजेक्ट तैयार करेंगे:
आत्मनिर्भर भारत
स्वदेशी
वोकल फॉर लोकल
समृद्धि
Viksit Bharat Buildathon 2025: समय-सारणी
| कार्यक्रम | समय-सीमा |
|---|---|
| तैयारी अवधि | 6 से 13 अक्टूबर, 2025 |
| लाइव इनोवेशन इवेंट | 13 अक्टूबर, 2025 |
| अंतिम प्रस्तुतिकरण | 13 से 31 अक्टूबर, 2025 |
| मूल्यांकन | 1 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 |
| परिणाम एवं पुरस्कार | जनवरी 2026 में घोषणा |
परिणाम एवं पुरस्कार: जनवरी 2026 में शीर्ष 1000 विजेताओं की घोषणा
यह Viksit Bharat Buildathon 2025 देश के युवा मेधावियों के लिए एक शानदार मंच है, जहां वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि देश के विकास में सीधे तौर पर योगदान देने वाला समाधान भी बना सकते हैं. तो देर किस बात की, उठाएं कलम या क्लिक करें माउस और बनाएं भारत को विकसित.



