who killed charlie kirk: अमेरिका के गन कल्चर से एक और जिंदगी खत्म हो गयी है. खबरें मिल रही है. कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और अमेरिकी कट्टरपंथी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखनें वाले चार्ली किर्क(charlie kirk)की गोली मारकर हत्या कर दी है.
मिली जानकारी मुताबिक यह हमला यूटा वैली यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। चार्ली किर्क(charlie kirk) को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें युवा दिलों की धड़कन भी करार दिया।
चार्ली किर्क(charlie kirk) का ट्रंप की जीत में योगदान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत में चार्ली किर्क(charlie kirk) का अहम रोल माना जाता है. वो युवा वोटरों को लुभाने में अहम भूमिका अदा करते थे. वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत में उन्होंने बड़ा रोल प्ले किया था. फिलहाल, एफबीआई (FB) ने संदिग्ध आदमी को हिरासत में लिया है.
सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए ट्रंप ने लिखा, “महान और दिग्गज चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं की नब्ज को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता था। वह सबके प्रिय और आदरणीय थे, खासकर मेरे। अब वे हमारे बीच नहीं रहे।”
चार्ली किर्क(charlie kirk) कौन थे
चार्ली किर्क(charlie kirk) इलिनोइस के मूल निवासी थे. उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना की और ट्रंप के पहले के शासनकाल में रिपब्लिकन पार्टी में एक उभरते सितारे के रूप में उभरे और राइट विंग वाले युवाओं को प्रेरित किया. बीते बुधवार को एक विदेशी भाषण दौरे से अमेरिका लौटे ही थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
वह मात्र 31 वर्ष के थे. चार्ली किर्क के एक्स अकाउंट पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स थे और उनके रेडियो कार्यक्रम ‘द चार्ली किर्क शो’ के पॉडकास्ट के लिए हर महीने 5,00,000 से ज़्यादा श्रोता आते थे. उन्होंने ‘टाइम फॉर अ टर्निंग पॉइंट’ और ‘द कॉलेज स्कैम’ सहित कई किताबें लिखीं या फिर उनमें योगदान दिया.
चार्ली किर्क(charlie kirk) की मौत का वीडियो
अमेरिका में हुई इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा गया कि चार्ली किर्क(charlie kirk)से अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं को लेकर सवाल किया जा रहा था। तभी भीड़ में किसी एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, “क्या आप जानते हैं पिछले 10 साल में अमेरिका में कितने मास शूटर हुए हैं?” इस पर किर्क ने तुरंत जवाब दिया, “गैंगवार को गिनकर या बिना गिने?” तभी एक तेज गोली उनके गले में आ कर लग गई। वीडियो में किर्क अपनी गर्दन पकड़ते हुए कुर्सी से गिरते हुए साफ़ दिखे। दूसरे क्लिप में उनके गले से खून बहते हुए साफ नजर आया।
This is apparently the demon that shot Charlie Kirk.
This is horrific. This is what is happening to Christians for speaking truth.
God save us all.
Pray for Charlie Kirk & his family.
God please protect him, his wife & children! 💔 pic.twitter.com/DiqezWu9G8
— Kaysha Richardson🎙️ (@Kaysharic) September 10, 2025
इस सनसनीखेज घटना पर अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक नेताओं दोनों ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम सभी को चार्ली किर्क के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, जिन्हें सरेआम गोली मारी गई है। वे एक महान इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने भी X पर लिखा, “चार्ली किर्क के लिए प्रार्थना करें। वह एक सच्चे अच्छे इंसान और युवा थे।”
FBI निदेशक काश पटेल ने कहा कि एजेंसी इस घटना की करीबी से जांच भी कर रही है। उन्होने कहा, “हमारी संवेदनाएं चार्ली, उनके प्रियजनों और इस घटना से प्रभावित हर किसी के साथ हैं।”
माना जा रहा है कि किर्क की मौत से अमेरिकी राजनीतिक हलकों और खासकर दक्षिणपंथी समर्थकों में गहरा सदमा है। वह टर्निंग पॉइंट यूएसए जैसे युवा संगठन के जरिए युवाओं को जोड़ने के लिए जाने जाते थे और ट्रंप के सबसे मुखर समर्थकों में से एक भी थे।
किर्क ने ट्रंप को युवा वोटर्स से सीधें जोड़ने में मदद की, और उनकी मौत से रिपब्लिकन पार्टी में एक अधूरापन आ गया है. उनके संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए अब बिना अपने संस्थापक के आगे बढ़ना होगा, जो ट्रंप के 2028 चुनावी रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है. बहरहाल, ट्रंप ने कर्क के सम्मान में झंडे आधे झुके रखने का आदेश भी दिया.
यह भी पढ़ें – National Lok Adalat: 13 सितंबर को पुलिस करेगी चालान माफ़, जानें कैसे मिलेगा टोकन

