Download Aadhar Card on WhatsApp: देश भर में आज अपनी पहचान के लिए हर नागरिक आधार कार्ड का उपयोग करता है. कई बार जरूरत के समय आधार कार्ड पास नही होता है. तो इस तरह कि स्थिति के लिए केंद्र सरकार व आधार कार्ड नियंत्र करने वाली UIDAI ने अब देश के नागरिको को सीधे WhatsApp से Aadhar Card डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी है. बता दे कि अब देश के नागरिक MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए अपना आधार कार्ड सुरक्षित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं. तो आपको इस खबर के माध्यम से इसके डाउनलोड करने की तरीका बतायेंगें.
ऐसें करें WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड
- – सबसे पहले आपके पास मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो
- दूसरा आपके पास एक एक्टिव DigiLocker अकाउंट (अगर आपके पास डिजिलॉकर अकाउंट उपलब्ध नहीं है तो आप वेबसाइट या ऐप पर नया बना सके हैं)
- WhatsApp नंबर: +91-9013151515 अपने फोन में इसे सेव कर लें, MyGov Helpdesk का आधिकारिक नंबर है.
- अब WhatsApp में जाएं और इस नंबर के साथ चैट शुरू करें।
- आप चैट में ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिख सकते है।
- इसके बाद आपके सामने जो ऑप्शन आते हैं, उनमें से ‘DigiLocker Services’ का ऑप्शन चुने।
- फिर अपना Aadhar नंबर जो 12 अंकों का है दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे चैट में लिख दे।
- आपका वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह चैटबॉट आपको DigiLocker में मौजूद सभी डॉक्यूमेंट सामने दिखा देगा।
- इस लिस्ट में से Aadhaar चुनने के लिए उसका नंबर टाइप करें।
- इसके बाद कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फाइल के तौर पर WhatsApp की इसी चैट पर आ जाएगा।
बस हो गया, अब इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके आप अपना Aadhar Card देख कर सकते हैं।
भारत में जल्द लॉन्च होगा e-Aadhaar ऐप
Aadhar Card धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर भीं आ रही है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक नया मोबाइल एप्लिकेशन को लेकर काम कर रही है। इस ऐप से आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और फोन नंबर को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी।




