GST 2.0 Mother Dairy Milk Prices,नई दिल्ली: भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी देने की घोषणा की है। मदर डेयरी कंपनी ने अपने डेयरी उत्पादों और ‘सफल’ ब्रांड के प्रोडक्ट्स की कीमतें कम करने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दे कि यह कदम केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलाव के बाद उठाया गया है, जिसका पूरा लाभ सीधे ग्राहकों को मिलेगा।
22 सितंबर से लागू होंगी मदर डेयरी उत्पादों की नई कीमतें
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश ने मिडिया से बातचीत में बताया कि 22 सितंबर 2025 से ये नई कीमतें देश भर के बाजार में लागू हो जाएंगी। देखा जाये तो यह घोषणा त्योहारी सीजन से ठीक पहले की गई है, जो ग्राहकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। मदर डेयरी कंपनी ने अपने वैल्यू-एडेड डेयरी उत्पादों और सफल ब्रांड के प्रोसेस्ड फूड आइटम्स की कीमतों में कमी की है।
मदर डेयरी के दूध की कीमतों में आएगी गिरावट
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नये GST 2.0 पैक्ड दूध पर 5% GST पूरी तरह से हटाए जाने के बाद अब दूध की कीमतों में इतनी कमी देखने को मिलेगी:
– GST 2.0 के बाद मदर डेयरी फुल क्रीम दूध 69 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 65-66 रुपये होगा
– GST 2.0 के बाद मदर डेयरी टोंड मिल्क 57 रुपये से कम होकर 55-56 रुपये होगा
– GST 2.0 के बाद मदर डेयरी बफेलो मिल्क 74 रुपये से घटकर 71 रुपये होगा
– GST 2.0 के बाद मदर डेयरी काउ मिल्क 59 रुपये से कम होकर 56-57 रुपये प्रति लीटर होगा
GST 2.0 के बाद मदर डेयरी प्रोसेस्ड फूड उत्पाद भी होंगे सस्ते
मदर डेयरी के ‘सफल’ ब्रांड के अंतर्गत आने वाले प्रोसेस्ड फूड उत्पादों की कीमतों में भी कटौती की गई है। GST 2.0 के बाद मदर डेयरीफ्रोजन वेजिटेबल्स, पैक्ड जूस और रेडी-टू-कुक आइटम्स पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। आजकल लोगों द्वारा सुविधा के लिए इन पैक्ड उत्पादों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी भी हो रही है, ऐसे में यह कदम ग्राहकों के लिए राहत भरा होगा।
GST 2.0 के बाद मदर डेयरी मुताबिक ग्राहकों और किसानों दोनों को फायदा
मनीष बंडलिश के अनुसार, “यह कदम ग्राहकों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली चीजें उपलब्ध कराने के लिए मदर डेयरी है। जीएसटी में कमी से न सिर्फ ग्राहकों को फायदा होगा, बल्कि पैकेज्ड फूड की मांग भी बढ़ेगी। इससे किसानों को भी फायदा होगा, क्योंकि दूध और दूसरी चीजों की खपत बढ़ेगी।”
त्योहारी सीजन में बजट होगा हल्का
भारतीय घरों में दूध और डेयरी उत्पादों का बेहद अलग और विशेष महत्व है। भारतीय घरों में सुबह की चाय से लेकर बच्चों के पोषण तक में दूध एक आवश्यक घटक है। मदर डेयरी का यह कदम त्योहारी सीजन में लोगों के बजट को काफी हद तक राहत प्रदान करेगा। ग्राहक 22 सितंबर के बाद दुकानों पर मदर डेयरी की इन नई कीमतों का लाभ उठा सकेंगे।
मदर डेयरी का यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है, बल्कि डेयरी उद्योग और किसानों के लिए भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा। महंगाई के मौजूदा दौर में यह छोटी सी राहत घर के बजट को संभालने में अलग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




