IMD Weather Update, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने के शुरू में ही उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 6 अक्टूबर के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाको में बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा भी बना हुआ है।
IMD ने बताया नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी और मध्य भागों के मौसम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को भी मिलेंगे। वर्तमान मौसमी आकलन के मुताबिक, 5 से 7 अक्टूबर के मध्य कई राज्यों में सामान्य से अधिक तेज वाली बारिश देखी जा सकती है। IMD ने विशेष रूप से 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी आशंका भी जताई है।
IMD ने बताया समुद्री नमी के कारण बदला मौसमी समीकरण
IMD मौसम विभाग की ओर से जारी विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आने के कारण यह मौसमी प्रणाली और ज्यादा सक्रिय हो गई है। इसके प्रभाव से नदियों के किनारे बाढ़ की स्थिति और शहरी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखी जा चुकी है। उदाहरण के लिए, महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में 12 सेंटीमीटर और उमरिया जिले के नौरोजाबाद में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।
4 अक्टूबर: पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
3-4 अक्टूबर: पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है।
5-8 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
IMD ने बताया राज्यों इन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
IMD मौसम पूर्वानुमान पश्चिमी राजस्थान में 5 और 6 अक्टूबर को, जबकि पूर्वी राजस्थान में 6 अक्टूबर को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान भी है। 6 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा, 3-4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
IMD मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों के निवासों से सलाह दी है कि वे नवीनतम मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। किसानों, यात्रियों और बाहरी कार्यों में लगे लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।



