हरियाणा हलचल स्पेशल, पंचकूला : आज के समय में शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ती आबादी और आगजनी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यहाँ तीन नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। इन फायर स्टेशनों के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह निर्णय शहर में बुनियादी ढाँचे को दुरुस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पंचकूला में कहाँ-कहाँ बनेंगे नए फायर स्टेशन?
जानकारी मुताबिक नए फायर स्टेशनों का निर्माण शहर के उन इलाकों में किया जाएगा, जहाँ आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है और जहाँ अब तक फायर स्टेशनों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इनमें शामिल हैं:
1. पंचकूला का मनसा देवी कंपलेक्स
2. पंचकूला पिंजौर-कालका अर्बन कंपलेक्स, सेक्टर-31
3. पंचकूला में अलीपुर बरवाला
इन तीनों स्थानों पर फायर स्टेशन बनने से आपातकालीन सेवाओं की पहुँच में काफी सुधार होगा और आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाना संभव हो सकेगा।
क्यों पड़ी नए पंचकूला में फायर स्टेशनों की आवश्यकता?
पंचकूला में पिछले डेढ़ से दो दशकों में जनसंख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। चंडीगढ़ के पास स्थित होने के कारण यह शहर बसने वालों की पहली पसंद अब बन गया है, जिसके चलते कई नए आवासीय सेक्टर विकसित हुए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए शहर के भीतर सिर्फ एक ही फायर स्टेशन कार्यरत है, जबकि पूरे जिले में कुल तीन फायर स्टेशन हैं। और बता दे की यह संख्या जनसंख्या के अनुपात में बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है।
पंचकूला में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी
पिछले कुछ समय से शहर में आग लगने की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। केवल पिछले एक महीने में ही शहर में 45 से ज्यादा आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसने प्रशासन के सामने एक गंभीर चुनौती पेश की है। अक्सर, आग लगने पर मौजूदा फायर स्टेशनों से दूरी के कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुँचने में देरी भी होती है, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ जाता है।
अनुमान के मुताबिक अब आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुँचने में कम समय लगेगा। जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आग से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।वही शहर के बुनियादी ढाँचे में सुधार होगा और यह एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कुल मिलाकर, पंचकूला में तीन नए फायर स्टेशनों के निर्माण का निर्णय नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से एक स्वागतयोग्य कदम है। इससे न केवल आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि शहरवासियों को भी सुरक्षा का अहसास होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह परियोजना शीष्और त्वरित गति से पूरी की जाएगी और शहर की सुरक्षा प्रणाली में एक नया मानक स्थापित करेगी।



