Gurugram news- गुरुग्राम शहर के व्यस्ततम सदर बाजार क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम नगर निगम एक महत्वपूर्ण पहल शुरू कर रही है। गुरुग्राम नगर निगम द्वारा बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग सुविधा के संचालन को लेकर सभी तैयारियाँ अब पूरी कर ली गई हैं। निगम ने पार्किंग शुल्क की नई दरें निर्धारित कर दी हैं और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी एक निजी संस्था को सौंपने का प्रस्ताव सबंधित विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
हरियाणा में पहली अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा
आपको बता दे कि यह परियोजना हरियाणा राज्य में एक अनूठी पहल भी साबित होगी, क्योंकि यह पहली बार होगा जब किसी बहुमंजिला पार्किंग का संपूर्ण प्रबंधन और संचालन एक निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा। और ग्राहकों को एक पारदर्शी और व्यवस्थित शुल्क संरचना के तहत यहाँ सेवाएं प्रदान की जाएंगी। निगम के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हरी झंडी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। गुरुग्राम नगर निगम ने इस पार्किंग संचालन और नियमित रखरखाव दोनों ही दायित्व एक ही संस्था को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें – NHAI का बड़ा ऐलान इन हाइवें पर सस्ते हुए टोल, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
गुरुग्राम नगर निगम पार्किंग शुल्क की पूरी जानकारी
नगर निगम ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क की एक स्पष्ट रूपरेखा जारी की है, जो आगामी पाँच वर्षों तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में प्रत्येक तीन वर्ष के उपरांत इन दरों में संशोधन की व्यवस्था भी की गई है।
पार्किंग शुल्क की जानकारी
| वाहन श्रेणी | समय | शुल्क (रुपये) |
|---|---|---|
| चार पहिया वाहन | एक घंटे तक | 20 से 30 |
| एक से दो घंटे | 40 से 50 | |
| दो से चार घंटे | 60 से 70 | |
| चार से छह घंटे | 80 से 100 | |
| छह घंटे से अधिक | 100 से 120 | |
| मासिक पास | 1750 से 2000 | |
| दोपहिया वाहन | एक घंटे तक | 10 से 20 |
| एक से दो घंटे | 20 से 30 | |
| दो से चार घंटे | 30 से 40 | |
| चार से छह घंटे | 40 से 50 | |
| छह घंटे से अधिक | 50 से 70 | |
| मासिक पास | 550 से 600 | |
| ऑटो-रिक्शा एवं हल्के वाणिज्यिक वाहन | दो घंटे तक | 60 |
| पाँच घंटे तक | 90 | |
| पाँच से दस घंटे | 200 | |
| दस से चौबीस घंटे | 300 |
अतिरिक्त जानकारी
- संशोधन: हर तीन वर्ष के बाद इन दरों में संशोधन किया जाएगा।
- नवीनतम अपडेट: हाल ही में, गुरुग्राम नगर निगम ने सदर बाजार में बहुमंजिला पार्किंग के लिए नई दरें निर्धारित की हैं, जो 10 रुपये से शुरू होंगी।
गुरुग्राम नगर निगम द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण, प्रबंधन का इंतजार
इस बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य को करीब छह माह पहले ही पूरा कर लिया गया था। हालाँकि, एक उपयुक्त प्रबंधन एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण यह सुविधा अभी तक जनता के लिए उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस देरी को ध्यान में रखते हुए, निगम ने कमान सराय क्षेत्र में एक अस्थायी पार्किंग की स्थापना का भी प्रस्ताव भी रखा है, ताकि नागरिकों को तत्काल राहत मिल सके।
नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने इस संदर्भ में मिडिया से बातचीत में बताया, “बहुमंजिला पार्किंग को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव हमने मुख्यालय को भेज दिया है। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही अनुमति प्राप्त हो जाएगी और अक्तूबर माह के अंत तक यह पार्किंग आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी।”


