Haryana Roadways news- हरियाणा राज्य की सरकरी बस सेवा Haryana Roadways की बसों में जल्द ही यात्रा करने सभी यात्री टिकट खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे। मिडिया को मिली राज्य परिवहन विभाग ने UPI(यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) व दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से टिकटों के भुगतान के लिए QR कोड बनाने के लिए एक एजेंसी को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकारी के अनुसार अगले लगभग दो सप्ताह में QR कोड विकसित करने की योजना है जबकि 15 अक्तूबर तक कंपनी द्वारा साइबर सिक्योरिटी से संबंधित कार्य होगा। इसके बाद Haryana Roadways की बसों में UPI व डिजिटल भुगतान के दूसरे माध्यमों से टिकट खरीदा जा सकेगा।
हरियाणा राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेश पर राज्य Haryana Roadways विभाग QR कोड विकसित करा रहा है। यात्री के भुगतान के बाद ई-टिकट मशीन से सीधे टिकट जेनरेट हो जाएगा। और इस मशीन के माध्यम से जो भी टिकट जेनरेट होंगे उन पर हर बार एक नया क्यूआर कोड बनेगा ।
Haryana Roadways का बढ़ेगा मुनाफा
Haryana Roadways विभाग का कहना है कि इसका लाभ यह होगा कि एक यात्री संबंधित टिकट का उपयोग सिर्फ एक ही बार कर सकेगा। इस क्यूआर कोड में बस संख्या, कहां से कहां तक का टिकट लिया है यह ई-टिकट मशीनों के माध्यम से स्कैन करके अपने आप पता चल जाएगा। ऐसे में कोई भी यात्री दूसरी बार इस QR टिकट का उपयोग नहीं कर सकेगा।



