Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana Live,पंचकूला। हरियाणा की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) का मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही, राज्य की Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana के लिए उपयुक्त पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दे कि यह राशि 1 नवंबर, 2025 से उनके बैंक खातों में जमा होना शुरू हो जाएगी।
- Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana में केवल मोबाइल ऐप से होगा आवेदन
- Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana ऐप लॉन्च होते ही हुई भारी डाउनलोड
- Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल
- योजना की मुख्य बातें
- Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana हेल्पलाइन नंबर जारी
- ऐप से क्या-क्या कर सकेंगी महिलाएं?
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana में केवल मोबाइल ऐप से होगा आवेदन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि इस Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है। आवेदन के लिए केवल ‘लाडो लक्ष्मी’ मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि आवेदन के लिए किसी सरल सेंटर या सीएससी पर जाने की आवश्यकता नहीं है और न ही किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करना है।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana ऐप लॉन्च होते ही हुई भारी डाउनलोड
मुख्यमंत्री ने मंच से ही बताया कि ऐप लॉन्च होते ही इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लॉन्च के तुरंत बाद ही ऐप को 50,000 से अधिक बार डाउनलोड किया भी जा चुका है और 8,000 से ज्यादा महिलाओं ने तत्काल रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल
योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है:
1. सबसे पहले ‘लाडो लक्ष्मी’ ऐप को डाउनलोड करना होगा।
2. ऐप खोलने पर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
3. मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को भरने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
योजना की मुख्य बातें
वित्तीय लाभ: पात्र महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये मिलेंगे, जो वार्षिक रूप से 25,200 रुपये बनते हैं।
पात्रता: योजना के पहले चरण में केवल उन्हीं परिवारों की महिलाएं पात्र होंगी, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे कम है।
आय में जोड़ा जाएगा पैसा: सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राशि परिवार की वार्षिक आय में जोड़ी जाएगी और परिवार पहचान पत्र (पारिवारिक आय प्रमाण पत्र) में इसी के अनुसार संशोधन किया जाएगा।
वाहनों की जानकारी जरूरी: रजिस्ट्रेशन के दौरान परिवार के पास मौजूद वाहनों की जानकारी भी देनी अनिवार्य होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना – बहनों को हर महीने ₹2100 की सौगात
आज ही प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और योजना का लाभ उठाएँ।#Haryana #LadoLaxmiYojana #WomenEmpowerment #NayabSinghSaini pic.twitter.com/CNGOQpC4qw
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 25, 2025
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्यमंत्री ने योजना से जुड़ी किसी भी समस्या या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
टोल-फ्री नंबर: 1800-180-2231
हेल्पलाइन नंबर: 0172-880500
ऐप से क्या-क्या कर सकेंगी महिलाएं?
यह ऐप केवल आवेदन के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रबंधन के लिए उपयोगी होगा। इसके जरिए महिलाएं:
अपनी पात्रता की जांच कर सकेंगी।
आवेदन कर सकेंगी और उसकी स्थिति ट्रैक कर सकेंगी।
जीवन प्रमाण पत्र (Survival Certificate) जमा कर सकेंगी।
योजना से स्वेच्छा से नाम कटवा सकेंगी।
शिकायतें दर्ज करा सकेंगी।
Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana का शुभारंभ हरियाणा सरकार की एक बड़ी कल्याणकारी पहल है, जिसका सीधा लाभ राज्य की लाखों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा। डिजिटल तरीके से इसे लागू करना सरकार की पारदर्शिता और दक्षता को दर्शाता है। 1 नवंबर से शुरू हो रही इस राशि के हस्तांतरण से निश्चित रूप से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।




