Haryana Crime News
Haryana Crime News,गुरुग्राम पुलिस। हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी आवास पर सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। मृतक गार्ड की पहचान 49 वर्षीय जगबीर सिंह के रूप में हुई है, जो झज्जर जिले के भूरावास गाँव का रहने वाला था। यह घटना मंगलवार की दोपहर तक चर्चा का विषय बनी रही, जबकि मिली जानकारी मुताबिक घटना रात करीब ढाई बजे की है।
कैसे मिली घटना की जानकारी?
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह जगबीर सिंह का एक सहकर्मी सिपाही नियमित रूप से गार्ड रूम का चक्कर लगाने पहुँचा। वहाँ पहुँचने पर उसने जगबीर सिंह को फर्श पर गिरा हुआ पाया। इसके बाद सहकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने जगबीर सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई , जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मुताबिक क्या है घटना की वजह?
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महता का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जगबीर सिंह की ड्यूटी मंत्री के बंगले के मुख्य द्वार पर थी। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि क्या वह किसी तरह के मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या फिर कार्यस्थल से जुड़े किसी दबाव में थे। इसके लिए उनके सहकर्मियों और परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कॉन्स्टेबल के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि घटना की सूचना सुबह लगभग 5 बजे मिली, जबकि घटना रात 2:30 बजे के आसपास हुई। कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुँच गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह घटना एक पुलिसकर्मी के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यदबाव जैसे गंभीर मुद्दों की ओर एक बार फिर से ध्यान खींचती है। हालाँकि गुरुग्राम पुलिस जाँच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की सही वजह सामने नहीं आई है। इस दुखद घटना ने विभाग और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस घटना की सच्चाई सामने आएगी और मृतक पुलिसकर्मी परिवार को न्याय मिलेगा।



