Air India Flight AI2913: देश की राजधानी दिल्ली से इंदौर जा रही Air India की फ्लाइट AI2913 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली की आना पड़ा. Air India Flight AI2913 के कॉकपिट क्रू को प्लेन के उड़ान भरते ही दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नलमिला और जिसके बाद क्रू ने तुरंत प्रभाव से मानक प्रक्रिया के तहत इंजन बंद कर Air India Flight AI2913 को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया.
Air India प्रवक्ता ने मिडिया से बातचीत में बताया कि Air India Flight AI2913 को तकनीकी जांच के लिए तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है. वही सभी यात्री सुरक्षित है. और यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत एक दूसरा वैकल्पिक विमान भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें इंदौर के लिए भेजा जाएगा.
Air India पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
प्लेन में जैसे ही अलार्म बजा और कॉकपिट में आग का संकेत मिला, विमान में बैठे यात्रियों के बीच एकदम से अफरा-तफरी मच गई. लेकिन पायलट ने तुरंत समझदारी से जरूरी सावधानी बरती और इंजन को बंद कर विमान को हवा में नियंत्रित भी रखा, इसके बाद पायलट ने सुरक्षित प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया. और बीएस कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Flight AI2913, operating from Delhi to Indore on 31 August, air-returned to Delhi shortly after take-off, as the cockpit crew received a fire indication for the right engine. Following standard procedure, the cockpit crew elected to shut down the engine and returned to Delhi,…
— ANI (@ANI) August 31, 2025
Air India में बार-बार तकनीकी खामी कर रही कई सवाल खड़ें
बीते कुछ दिनों से Air India की प्लेन में तकनीकी खराबी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. इसी माह 18 अगस्त को कोच्चि एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया के प्लेन को अचानक टेकऑफ से पहले रोकना पड़ा था. इससे पहले 16 अगस्त को मिलान (इटली) से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया था. इन दोनों ही घटनाओं के पीछे तकनीकी खामी ही मुख्य कारण बताई गई. एयरलाइन की उड़ानों में लगातार आ रही ऐसी गड़बड़ियो की वजह से यात्रियों को यात्रा करने में अचानक से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.


