Nargis Fakhri with husband Tony Beig: बी टाउन की महशूर अदाकारा नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड प्रेमी टोनी बेग (Tony Beig) के साथ अमेरिका में गुप्त शादी कर ली है. इन दोनों नव दंपति को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का जश्न मनाने वाले एक कार्यक्रम में देखा गया. और कपल ने सबका ध्यान अपनीं और खींचा.
फराह खान के साथ दिया पोज
सोशल मिडिया एक वीडियो में, नरगिस टोनी और बॉलीवुड फिल्म मेकर फराह खान के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आईं। नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने महिमा महाजन के डिजाइन से बना वाइन कलर का लहंगा-चोली पहना था, जिसके साथ उन्होंने सोने की चूड़ियां और मैचिंग नेकलेस भी पहना था। वहीं, टोनी पूरी तरह से ब्लैक अपीयरेंस में नजर आए जिसमें वे काफी डैपर भी लग रहे थे।
फराह ने ली नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri)और टोनी बेग (Tony Beig) की वीडियों
वायरल वीडियो में जैसे ही टोनी फराह और नरगिस के साथ पोज देने के लिए आगे बढ़े, फराह ने मजाकिया अंदाज में उन्हें कहा, ‘अपनी पत्नी के साथ आओ, कुछ लोग यह जानकर हैरान एकदम हो गए कि नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) शादीशुदा हैं वहीं कुछ लोगों ने उन्हें प्यारा कपल भी कहा। इस इवेंट में अनिल कपूर, चंकी पांडे, ध्वनि भानुशाली जैसे बी टाउन स्टार्स भी शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
कब हुई नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri)और टोनी बेग (Tony Beig) की शादी
नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri)ने कथित तौर पर इसी साल 2025 फरवरी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अमेरिकी बिजनेसमैन टोनी बेग (Tony Beig) से शादी भी कर ली। शादी से पहले दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया। दोनों ने दुबई में नए साल 2024 का जश्न भी साथ मनाया, जहां नरगिस के एक्स उदय चोपड़ा भी साथ मौजूद थे। वही उनकी शादी की कई तस्वीरें रेडिट पर सामने आईं थीं।
कौन हैं टोनी बेग(Tony Beig)?
आपको बता दे कि टोनी बेग (Tony Beig) यानि नगरिस फाखरी के पति का जन्म हिंदुस्तान के कश्मीर में हुआ था और वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और इनवेस्टर के रूप में जाने हैं.वह डियोज़ ग्रुप के प्रेजिडेंट हैं. सेल्फ मेड बिजनेसमैन ने मेलबर्न में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए किया है. उन्होंने 2006 में अपना बिजनेस शुरू किया और तब से एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर बन गए . डियोज़ ग्रुप के प्रेजिडेंट के रूप में, वह एलानिक, 8हेल्थ और ओएसिस अपैरल सहित कई फर्मों को सुपरवाइज करते हैं. टोनी टेलीविजन निर्माता जॉनी बेग के भाई भी हैं. उनके पिता, शकील अहमद बेग, एक फेमस पॉलिटिशियन हैं, वे पहले जम्मू और कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रह चुके है,
मिडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल ने कैलिफोर्निया के एक आलीशान होटल में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में इन दोनों ने शादी की। नरगिस और टोनी दोनों ने अपनी शादी में नो फोटो पॉलिसी भी लागू की थी। उनकी शादी में करीबी फैमिली मेंबर और दोस्त ही शामिल हुए थे।
नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) हाल ही में साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आई थीं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-थ्रिलर में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर भी फिल्म में लीड रोल में थे। पुरे ₹250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर ₹288.58 करोड़ की मामूली कमाई की।



