Haryana IMD Weather Update चंडीगढ़: राज्य के मौसम में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में ठंड की मार में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
IMD ने बताया गणतंत्र दिवस पर रहेगा ठंडा और कोहरे भरा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन राज्य में मौसम ठंडा बना रहेगा। सुबह और शाम के समय घने कोहरे के छाने की संभावना है। इस दिन पंचकूला और यमुनानगर जैसे कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 जनवरी की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर अगले दिन पूरे राज्य पर दिखाई देगा।
IMD 27-28 जनवरी को हो सकती है मध्यम बारिश, गिरेगा पारा
IMD विशेषज्ञों के मुताबिक, 27 जनवरी को इस विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की गई है। बारिश के बाद 28 जनवरी से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन कोहरा और ठंड का असर कम होता नहीं दिख रहा।
फरवरी के पहले दिन भी बने रहने के आसार हैं IMD
IMD मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 जनवरी को उत्तर भारत में सर्दी का दबदबा कायम रहेगा और सुबह कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, IMD मुताबिक 1 फरवरी को भी दिन का मौसम ठंडा और हवादार रहने तथा सुबह कोहरा छाने की संभावना है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों का बचाव करने के लिए आवश्यक उपाय करें।


