3 December 2025 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि का अपना एक विशिष्ट स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव उस राशि के जातकों के जीवन पर गहरा होता है। ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल का विश्लेषण करके ही राशिफल का आंकलन ज्योतिषयों द्वारा किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग से यह दिन कई राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है।3 दिसंबर बुधवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसे शिव चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। आज चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जिसके प्रभाव से चंद्राधि योग का गठन होता है। इसी के साथ आज गजकेसरी योग तथा चंद्र–बुध का समसप्तक योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि आज का दिन कुछ लोगों के लिए नई उपलब्धियों का मार्ग खोलेगा, जबकि कुछ को संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं बारह राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।
- मेष राशिफल ( (Dainik Mesh Rashifal 3 December 2025)
- वृषभ राशिफल (Dainik Vrishbha Rashifal 3 December 2025)
- मिथुन राशिफल (Dainik Mithun Rashifal 3 December 2025)
- कर्क राशिफल (Dainik Kark Rashifa 3 December 2025)
- सिंह राशिफल (Dainik Singh Rashifal 3 December 2025)
- कन्या राशिफल (Dainik Kanya Rashifal 3 December 2025)
- तुला राशिफल (Dainik Tula Rashifal 3 December 2025)
- वृश्चिक राशिफल (Dainik Vrishchik Rashifal 3 December 2025)
- धनु राशिफल (Dainik Dhanu Rashifal 3 December 2025)
- मकर राशिफल (Dainik Makar Rashifal 3 December 2025)
- कुंभ राशिफल (Dainik Makar Rashifal 3 December 2025)
- मीन राशिफल (Dainik Meen Rashifal 3 December 2025)
मेष राशिफल ( (Dainik Mesh Rashifal 3 December 2025)
मेष राशि वालों आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ राशिफल (Dainik Vrishbha Rashifal 3 December 2025)
आज आप कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें और अपने धन को थोड़ा संभालकर रखें। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई प्रॉपर्टी की आपकी डील यदि लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आप अगर भावनाओं में बहकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो बाद में आपको समस्या खड़ी हो सकती है।
मिथुन राशिफल (Dainik Mithun Rashifal 3 December 2025)
आज आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके घर किसी नए मित्र का आगमन हो सकता है। आपकी जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगी और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
कर्क राशिफल (Dainik Kark Rashifa 3 December 2025)
आज आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। शासन और प्रशासन के मामलों में आप पूरा ध्यान दें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। घूमने समय के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा।
सिंह राशिफल (Dainik Singh Rashifal 3 December 2025)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई बंधुओं की आपसे खूब पटेगी और कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा था, तो वह भी मान सकता है। संतान की पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।
कन्या राशिफल (Dainik Kanya Rashifal 3 December 2025)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई नियंत्रण न लें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। .
तुला राशिफल (Dainik Tula Rashifal 3 December 2025)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। एक दूसरे से आप उनकी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम के समय से पूर्ण होने से थोड़ी निराशा अवश्य रहेगी। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा और आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे
वृश्चिक राशिफल (Dainik Vrishchik Rashifal 3 December 2025)
आज आपको धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलें और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आए और वाहन लापरवाही से न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप अपने किसी सहयोगी की मदद के लिए आगे आएंगे और कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
धनु राशिफल (Dainik Dhanu Rashifal 3 December 2025)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी अपने जीवनसाथी से खूब पटेगी और दोनों आगे के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
मकर राशिफल (Dainik Makar Rashifal 3 December 2025)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में न बोलें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने से आप प्रत्येक काम करने में तत्पर रहेंगे। आपका रहन सहन का स्तर भी बढ़िया रहेगा और आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। किसी नए भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशिफल (Dainik Makar Rashifal 3 December 2025)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी अपने भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप उनके साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको बिजनेस में किसी अनजान व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, क्योंकि वह आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
मीन राशिफल (Dainik Meen Rashifal 3 December 2025)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में सदस्यों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
विशेष नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और व्यक्तिगत सलाह के लिए कृपया किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क करें। यह राशिफल सामान्य ग्रह स्थितियों के आधार पर तैयार किया गया है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।आपका दिन कैसा बीता? हमें कमेंट में जरूर बताएं। शुभ दिन!



