5 November 2025 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि का अपना एक विशिष्ट स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव उस राशि के जातकों के जीवन पर गहरा होता है। ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल का विश्लेषण करके ही राशिफल का आंकलन ज्योतिषयों द्वारा किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग से यह दिन कई राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि आज का दिन कुछ लोगों के लिए नई उपलब्धियों का मार्ग खोलेगा, जबकि कुछ को संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं बारह राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।
- मेष राशिफल ( (Dainik Mesh Rashifal 5 November 2025)
- वृषभ राशिफल (Dainik Vrishbha Rashifal 5 November 2025)
- मिथुन राशिफल (Dainik Mithun Rashifal 5 November 2025)
- कर्क राशिफल (Dainik Kark Rashifa 5 November 2025)
- सिंह राशिफल (Dainik Singh Rashifal 5 November 2025)
- कन्या राशिफल (Dainik Kanya Rashifal 5 November 2025)
- तुला राशिफल (Dainik Tula Rashifal 5 November 2025)
- वृश्चिक राशिफल (Dainik Vrishchik Rashifal 5 November 2025)
- धनु राशिफल (Dainik Dhanu Rashifal 5 November 2025)
- मकर राशिफल (Dainik Makar Rashifal 5 November 2025)
- कुंभ राशिफल (Dainik Makar Rashifal 5 November 2025)
- मीन राशिफल (Dainik Meen Rashifal 5 November 2025)
मेष राशिफल ( (Dainik Mesh Rashifal 5 November 2025)
आज आपको अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकारी कामों को लेकर यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ अच्छे वकील से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।
वृषभ राशिफल (Dainik Vrishbha Rashifal 5 November 2025)
आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन आप संतान की फरमाइश पर यदि कोई काम करें, तो उसमें आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको ध्यान रखना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।
मिथुन राशिफल (Dainik Mithun Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में बढ़िया रहने वाला है। मित्रों और करीबियों का साथ आपको मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी परेशान रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।
कर्क राशिफल (Dainik Kark Rashifa 5 November 2025)
आज आपकी राजनीति में अच्छी छाप रहेगी। शासन और सस्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने प्रशासनिक कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा। खर्चों को लेकर आप नियंत्रण बनाकर रखें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कोई बड़ी मुश्किल बन सकती है।
सिंह राशिफल (Dainik Singh Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने निजी मामलों को मिल बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। परिवार में आपको कोई जिम्मेदारी सोच समझकर डालनी होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं और आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे।
कन्या राशिफल (Dainik Kanya Rashifal 5 November 2025)
आज आप अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में भी काम को लेकर ज्यादा परेशान ना हो और उसे तसल्ली से निपटाने की कोशिश करें। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते थोड़ा खराब हो सकते है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। किसी काम में उसके नीति-नियमों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
तुला राशिफल (Dainik Tula Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। स्थायित्व की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय से निपटाने की कोशिश करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक राशिफल (Dainik Vrishchik Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन राजनीतिक की ओर प्रयास कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना बढे़गा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। आप अपनी मेहनत और लगन से कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाना होगा।
धनु राशिफल (Dainik Dhanu Rashifal 5 November 2025)
आज आपको भावनाओं में बहकर कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सगे संबंधियों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई को लेकर ध्यान थोड़ा डगमगा सकता है, जिससे परीक्षा में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
मकर राशिफल (Dainik Makar Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले और परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने अपने पिताजी की सेहत को लेकर यदि कोई लापरवाही दिखायी, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं और संतान के मनमानी व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। यदि आपने आपने शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किया, तो उससे आपको इतने अच्छे लाभ नहीं मिलेंगे।
कुंभ राशिफल (Dainik Makar Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान दें। भाइयों के साथ आपकी खूब पटेगी और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने शौक मौज की चीजों के खरीदारी के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।
मीन राशिफल (Dainik Meen Rashifal 5 November 2025)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल में खुशनुमा रहेगा और आपको अपने बिजनेस में कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। पार्टनरशिप में यदि किसी काम की शुरूआत की, तो उसमें आप अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। किसी लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
Rashifal विशेष नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और व्यक्तिगत सलाह के लिए कृपया किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क करें। यह राशिफल सामान्य ग्रह स्थितियों के आधार पर तैयार किया गया है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।आपका दिन कैसा बीता? हमें कमेंट में जरूर बताएं। शुभ दिन!



