Bihar Chunav Date 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन बिहार राज्य की राजनीतिक गलियारों में चुनावी बिगुल अब बज चुका है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह से कुल तीन चरणों में मतदान होने की संभावना है। चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले सप्ताह में आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
राजनितिक जानकारों मुताबिक माना जा रहा है कि छठ पूजा (28 अक्टूबर) के बाद पहले चरण का मतदान होगा और नवंबर के तीसरे सप्ताह तक बिहार मतदान की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कुल 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए इस तारीख से पहले नई सरकार का गठन भी जरूरी है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव भी तीन चरणों में हुए थे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के समय EVM में होगा बड़ा बदलाव
इस चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदाताओं के लिए एक बड़ी खबर यह है कि इस बार EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें छपी होंगी। तस्वीर का तीन-चौथाई हिस्सा उम्मीदवार के चेहरे का होगा ताकि मतदाता आसानी से उसको पहचान सकें। साथ ही, उम्मीदवारों और NOTA विकल्प के सीरियल नंबर अंतरराष्ट्रीय भारतीय अंकों में भी छापे जाएंगे और स्पष्टता के लिए 30 साइज के बोल्ड फॉन्ट का इस्तेमाल होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के लिए गुलाबी रंग के विशेष पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची को लेकर विवाद
देश के चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू भी की है ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो।
हालांकि, यह प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में गरीबों, दलितों और प्रवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा रहा है। इसी मुद्दे को उठाते हुए हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी निकाली।
कांग्रेस का दावा है कि उसने 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को दी हैं, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि कोई भी शिकायत उचित प्रारूप में दर्ज नहीं कराई गई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और विपक्षी दल चुनाव आयोग से मतदाता सूची में पारदर्शिता बरतने की मांग लगातर कर रहे हैं।
अब सभी की नजर अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने वाली चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 है। यह चुनाव बिहार की राजनीतिक तस्वीर को नई दिशा देगा और राज्य के भविष्य का फैसला भी करेगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें और बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें।




